फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Commercial plot of 3132 sqm sold for 32 crores

32 करोड़ में बिका 3132 वर्गमीटर का व्यावसायिक प्लॉट

Sat, 13 Nov 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Commercial plot of 3132 sqm sold for 32 crores
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण व्यावसायिक योजना का एक प्लॉट रिजर्व प्राइस से 234 फीसदी ज्यादा कीमत पर बिका है। इस प्लॉट की बिड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। ऑनलाइन बिड में आवेदक ने एक लाख रुपये प्रति वर्गमीटर से अधिक दर से इसकी बोली लगाई है। 3132 वर्ग मीटर के इस प्लॉट का रिजर्व प्राइस 13.85 करोड़ था। इसके लिए 32.43 करोड़ की बोली लगी। इस प्लॉट पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर वाणिज्यिक सेल ने बीते माह दो फ्लोर एरिया रेश्यिो (एफएआर) वाले पांच वाणिज्यिक भूखंडों की योजना निकाली थी। एसबीआई ऑनलाइन पोर्टल के जरिये आवेदन मांगे गए थे। बृहस्पतिवार को इन भूखंडों की ऑनलाइन बिड खोली गई, जिसमें से 4 भूखंड आवंटित किए गए। इनमें से एक-एक भूखंड सेक्टर डेल्टा-2 और सेक्टर-36 में और जबकि दो भूखंड सेक्टर पी-फोर में है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने इन चारों भूखंडों के लिए रिजर्व प्राइस तय कर दी थी। बिड में सर्वाधिक कीमत लगाने वालों आवेदकों को यह प्लॉट आवंटित किए गए। सेक्टर पी-4 स्थित 3132 वर्गमीटर का भूखंड 234 फीसदी अधिक कीमत पर बिका। इसी तरह डेल्टा टू स्थित 1200 वर्ग मीटर का प्लॉट 227 फीसदी अधिक दर पर बिका है। इन 4 भूखंडों के जरिये प्राधिकरण ने 9841 वर्गमीटर जमीन आवंटित की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व प्राइस के आधार पर इन चारों भूखंडों की कीमत 43.77 करोड़ रुपये तय की गई थी, लेकिन अधिक बिड लगने पर इन प्लॉटों के लिए प्राधिकरण को 82.45 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्राधिकरण आवेदकों को आवंटन राशि जमा करते आवंटन पत्र जारी कर देगा। सफल आवेदकों को 60 दिन के भीतर कुल कीमत की 50 फीसदी रकम जमा कराने होंगे। उसके बाद सफल आवेदक अपने भूखंड की लीज डीड करा सकेंगे और पजेशन लेकर इन भूखंडों पर शॉपिंग कांप्लेक्स बना सकेंगे। इससे आसपास के निवासियों को बहुत सुविधा हो जाएगी। अपनी जरूरत के सामान उन्हें घर के आसपास मिलेंगे। सीईओ नरेंद्र भूषण ने वाणिज्यिक सेल से इन भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरी कर पजेशन देने के निर्देश दिए हैं।
प्लॉट साइज सेक्टर रिजर्व प्राइस बिड रेट फीसदी
1200 डेल्टा 2 5.54 12.59 227
2356 36 10.42 10.63 102
3132 पी-4 13.85 32.43 234
3153 पी-4 13.95 26.79 192
नोट: प्लॉट के साइज वर्गमीटर में और कुल रिजर्व प्राइस व बिड रेट करोड़ रुपये में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed