Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर आज से उड़ानें शुरू, लखनऊ से आई पहली फ्लाइट
एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 में किया था। प्रधानमंत्री ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद से लगातार एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का लोगों को इंतजार था।
विस्तार
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें आज से शुरू गई हैं। सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ्लाइट 6E-2278 पहुंची। यह फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी। वही, एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से निकली फ्लाइट सुबह 8:05 पर जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरी। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नोएडा के कारोबारी मौजूद थे। इस फ्लाइट में आए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आई फ्लाइट यात्रियों को लेकर बंगलुरू के लिए रवाना हुई। वहीं, नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 8:30 पर लखनऊ के लिए रवाना हुई इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।#WATCH | Gautam Buddha Nagar, UP | Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu Kinjarapu inaugurated the Noida International Airport in Jewar today, where commercial flight operations have been kicked off with its first scheduled IndiGo flight 6E-2278 arriving from Lucknow's… pic.twitter.com/SyLPmkBw6A
— ANI (@ANI) June 15, 2026विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, 'आज सुबह, मुझसे पहले बोलने वाले लोगों की तरह, मैं भी यही कहूंगा कि यह न केवल एक अच्छी सुबह है, बल्कि यहां मौजूद हम सभी के लिए यह एक बहुत ही खास और भावुक सुबह है। मैं सबसे पहले उन किसानों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बेहद अहम और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के लिए अपनी ज़मीन दी, जिसे आज हम हकीकत बनते देख रहे हैं। अगर यह 10 साल पहले की बात होती, तो जेवर गांव में इस शानदार एयरपोर्ट को देखने का काम नामुमकिन होता।'
लखनऊ के लिए उड़ान वाली फ्लाइट में जेवर विधायक किसान और कामगारों के साथ लखनऊ जा रहे हैं। जहां इन सभी की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगी। सीएम से मुलाकात करने के बाद सभी किसान शाम को लखनऊ से फ्लाइट लेकर नोएडा लौट आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद से लगातार एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का लोगों को इंतजार था।
जेवर-ग्रेटर नोएडा के विधायक धीरेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "जेवर के किसान उसी ज़मीन पर बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ़्लाइट ले रहे हैं, जहां वे कभी अपने परिवारों के साथ खेती करते थे। यह एक ऐतिहासिक पल है।"
11,200 करोड़ के निवेश से तैयार हुआ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
नोएडा एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। ये एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत में देश के 45 शहरों के लिए करीब 65 कॉमर्शियल फ्लाइटें शुरू होंगी।
वर्ष 2021 में हुआ था शिलान्यास
एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 में किया था। स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल को इस एयरपोर्ट का बनाने का टेंडर मिला। पहले फेज के तहत 1334 हेक्टेयर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सभी चार चरणों के पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट होगा।