फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Come here too, sir, the garbage is burning in the open

कभी इधर भी आइये जनाब, खुले में जल रहा है कूड़ा

Mon, 29 Nov 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Come here too, sir, the garbage is burning in the open
ग्रेनो वेस्ट स्थित बालक इंटर कॉलेज के पास कूड़े में आग लगने के बाद निकलता धुआं। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। दिवाली के बाद से एनसीआर के शहरों में प्रदूषण की रोकथाम को लेकर हायतौबा मची है। तकरीबन सभी शहर अतिगंभीर (डार्क रेड व रेड) व गंभीर जोन में है। प्रदूषण से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट को भी दखल देना पड़ा। इसके बाद भी कार्रवाई व रोकथाम का काम सिर्फ औद्योगिक व आवासीय सेक्टर तक ही सीमित रह गया है। शहर के दूसरी छोर पर खुलेआम कूड़ा जलाया जा रहा है, इसकी भनक न तो प्रदूषण नियंत्रण विभाग को मिल रही है, न ही प्राधिकरण के अधिकारियों को। ऐसे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में रहने वाले लोग सोशल मीडिया पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि कभी इधर भी आइये जनाब, खुले में जल रहा है कूड़ा।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव के रहने वाले सरोज कुमार ने बताया कि गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के समीप धुएं का गुबार देख वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर प्राधिकरण व प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को आइना दिखा रहे हैं। लोगों जानकारी दी है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हर दिन कहीं न कहीं इस तरह से खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है। शनिवार शाम गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के समीप खुले में कूड़ा फेंक कर आग लगा दी गई। इससे उठता हुआ धूआं काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व प्राधिकरण के अधिकारियों को यह नहीं दिखा। प्राधिकरण व प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी सिर्फ औद्योगिक व आवासीय सेक्टर में ही कूड़े जलाने व फेंकने की जांच कर अपनी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा व नोएडा में वायु गुणवत्ता बेहद खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रविवार शाम चार बजे की बुलेटिन के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 346 व नोएडा का 362 पर रहा, जिससे एनसीआर के प्रदूषित शहरों की सूची में ग्रेटर नोएडा छठे व नोएडा चौथे स्थान पर रहा, जबकि फरीदाबाद 412 एक्यूआई के साथ पहले व दिल्ली 405 एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा में आग लगाने का मामला संज्ञान में नहीं हैं। हमारी टीम दो दिन पहले उस क्षेत्र का मुआयना करने गई थी, वहां एक कबाड़ी को पूर्व में पकड़ा जा चुका है। मामला संज्ञान में आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - भुवन कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed