फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Colors of culture showcased at the talent show on the final day of the historic Dron Fair.

Noida News: द्रोण मेले के आखिरी दिन टैलेंट शो में बिखरे संस्कृति के रंग

Tue, 15 Sep 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Colors of culture showcased at the talent show on the final day of the historic Dron Fair.
दनकौर (संवाद)। द्रोण मेले का समापन मंगलवार को हुआ। आखिरी दिन सांस्कृतिक मंच पर टैलेंट शो का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गायन, नृत्य और अभिनय की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


द्रोण मेला कमेटी की ओर से आयोजित इस समापन समारोह में शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में अमूल्य योगदान देने वाले सभी कर्मियों को सम्मानित किया गया। मेला प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने कहा कि जनता के सहयोग और कर्मियों की मुस्तैदी के कारण ही इस वर्ष का द्रोण मेला ऐतिहासिक और बेहद सफल रहा। मेले के अंतिम दिन दुकानदारों और झूला संचालकों के पास भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने जमकर खरीदारी की और विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया। देर रात राष्ट्रगान और भव्य आतिशबाजी के साथ द्रोण मेले के समापन की आधिकारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed