फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Colonizers were doing illegal construction in Khodna Khurd, demolished

Noida News: खोदना खुर्द में अवैध निर्माण कर रहे थे काॅलोनाइजर, ध्वस्त

Thu, 28 Sep 2023 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Colonizers were doing illegal construction in Khodna Khurd, demolished
6 करोड़ की तीन हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया
विज्ञापन



माई सिटी रिपाेर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने अधिसूचित और किसान आबादी के लिए आरक्षित की गई जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार की है। इसमें प्राधिकरण ने 15 गांवों में 50 से अधिक खसरे चिन्हित किए हैं। बुधवार को इस अभियान की पहली कार्रवाई खोदना खुर्द गांव में शुरू की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने करीब 6 करोड़ की तीन हजार वर्गमीटर जमीन को काॅलोनाइजर से मुक्त कराया है।
दरअसल, पिछले कई माह से प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद था, लेकिन अब प्राधिकरण ने इसे शुरू कर दिया है। ग्रेनो प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि खोदना खुर्द के खसरा संख्या 371 और 372 पर करीब तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा करके वहां पर काॅलोनाइजर अवैध निर्माण करा रहे थे। प्राधिकरण ने बुधवार को दोनों खसरा नंबरों की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाते हुए उक्त जमीन को खाली करा दिया है। उन्होंने बताया कि जमीन की कीमत का करीब 6 करोड़ रुपये का आकलन किया जा रहा है। प्रबंधक रामकुमार व सहायक प्रबंधक राजेश के साथ प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों और सूरजपुर पुलिस के सहयोग से जेसीबी से करीब दो घंटे में इसे साफ कराया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र और किसानों को दिए जाने वाले छह फीसदी आबादी भूखंडों के लिए कुछ जमीन को आरक्षित किया गया था, मगर वहां पर काॅलोनाइजर अवैध निर्माण कर रहे हैं तो कुछ जगहों पर गांव के लोगों ने भी कब्जा कर रखा है। ऐसे 15 गांवों में 50 से अधिक नंबरों पर अतिक्रमण हटाने की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed