फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Coalition government coming on June 4: Kejriwal

चार जून को आ रही गठबंधन की सरकार: केजरीवाल

Wed, 15 May 2024 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Coalition government coming on June 4: Kejriwal
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के समर्थन में किया रोड शो
विज्ञापन

कहा, इंडिया गठबंधन को वोट देने पर उन्हें नहीं जाना पड़ेगा जेल

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गठबंधन के तहत कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल के समर्थन में मॉडल टाउन व उदित राज के समर्थन में जहांगीरपुरी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चार जून को मोदी सरकार जा रही है और गठबंधन की सरकार आ रही है। लिहाजा, जो केजरीवाल से प्यार करते हैं, वे मोदी को इंकार करें। दिल्ली सरकार ने बच्चों के लिए शानदार स्कूल और सभी के इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनाए व 24 घंटे बिजली फ्री कर दी।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जेल में तोड़ने की खूब कोशिश हुई, लेकिन मुझ पर बजरंगबली की कृपा है। केजरीवाल अत्याचार के सामने टूटा नहीं। अब ये लोग कह रहे है कि केजरीवाल को दोबारा जेल जाना पड़ेगा। अब यह जनता के हाथ में है। चुनाव के दौरान अगर दिल्ली की जनता ने कमल का बटन दबा दिया तो उन्हें फिर जेल जाना पड़ेगा, लेकिन गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दिया तो उनको जेल नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने आप समर्थकों को समझाया कि इस चुनाव में कांग्रेस को वोट देना है, क्योंकि समझौते के तहत इन सीटों पर आप का उम्मीदवार नहीं है। भाजपा वाले दिल्ली के सारे काम बंद करना चाहते हैं, लेकिन 4 जून को मोदी सरकार नहीं बन रही है। ये कोई जुमला नहीं है। उन्होंने देशभर में कई लोगों से बात की है। कर्नाटक, बिहार, यूपी में फोन किए। इनकी राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब में सीटें कम हो रही हैं। दिल्ली में तो सूपड़ा साफ हो रहा है। हम देश को तरक्की की तरफ लेकर जाएंगे और ये तानाशाही खत्म करेंगे। ये लोग संविधान बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed