फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Coaches and players come out in support of the hockey stadium.

Noida News: हॉकी स्टेडियम के समर्थन में उतरे कोच और खिलाड़ी

Sat, 05 Sep 2026 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Coaches and players come out in support of the hockey stadium.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में बनने वाले हॉकी स्टेडियम के समर्थन में बोलते हॉकी ​खिलाड़ी ।  स्रो
- मैदान बनने से जिले की प्रतिभाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा, बाहर जाने की मजबूरी होगी खत्म
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम को लेकर खिलाड़ियों के बीच अलग-अलग राय सामने आ रही है। जहां परिसर में नौकरी और अन्य खेलों की तैयारी तथा अभ्यास करने वाले कुछ खिलाड़ी काफी समय से स्टेडियम निर्माण का विरोध कर रहे हैं, वहीं जिले में हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी और कोच इसके समर्थन में सामने आए हैं। उनका कहना है कि जिले में हॉकी के लिए बेहतर और स्थायी मैदान की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही है। स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही जिले में आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।



अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच अफजल, कोच दिलीप तथा सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त और केंद्रीय टीम के साथ ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में हिस्सा ले चुके खिलाड़ी जुगेंद्र सिंह ने स्टेडियम निर्माण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में हॉकी की अच्छी प्रतिभाएं मौजूद हैं, लेकिन नियमित अभ्यास के लिए उपयुक्त मैदान और सुविधाओं का अभाव है। इसके चलते खिलाड़ियों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा से बाहर जाकर प्रशिक्षण लेना पड़ता है या फिर निजी अकादमियों और स्कूलों पर निर्भर रहना पड़ता है। कोचों के मुताबिक, बाहर प्रशिक्षण लेने में खिलाड़ियों का समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। ऐसे में जिले में हॉकी स्टेडियम का निर्माण होने से खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed