{"_id":"60ad2471a08fb33bce170a78","slug":"co-operative-recruitment-scam-sit-case-filed-against-three-including-former-md-omkar-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता भर्ती घोटाला: एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व एमडी ओमकार यादव समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता भर्ती घोटाला: एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व एमडी ओमकार यादव समेत तीन पर केस दर्ज
Tue, 25 May 2021 09:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 May 2021 09:53 PM IST
सार
सहकारिता विभाग में विभिन्न रैंक के 93 पदों पर भर्ती की जांच एसआईटी ने की थी। इन भर्तियों में जमकर अनियमितता की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल के द्वारा सपा शासनकाल में हुई भर्ती की जांच में तत्कालीन एमडी ओमकार यादव को एसआईटी की जांच में दोषी पाया गया है। शासन की अनुमति के बाद ओमकार यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है।
सहकारिता विभाग में विभिन्न रैंक के 93 पदों पर भर्ती की जांच एसआईटी ने की थी। इन भर्तियों में जमकर अनियमितता की गई। इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक रहे ओमकार यादव के अलावा उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल के सचिव भूपेंद्र कुमार और मेसर्स डाटाट्रेक्स कंप्यूटर सिस्टम की नीलम पांडे के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है
इन लोगों को दस्तावेजों में हेराफेरी करने साक्ष्यों को मिटाने समेत विभिन्न धाराओं में नामजद किया गया है।