फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CNG buses are running outside the district, local passengers are yearning for transport facility.

Noida News: जिले की सीएनजी बसें बाहर दौड़ रहीं, स्थानीय यात्री परिवहन सुविधा को तरसे

Wed, 11 Feb 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
CNG buses are running outside the district, local passengers are yearning for transport facility.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गईं सीएनजी बसें इन दिनों अन्य जिलों में संचालित की जा रही हैं, जबकि स्थानीय नागरिकों को नियमित बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि अधिक मुनाफा कमाने के लिए लोकल रूटों पर कुछ दिन संचालन के बाद बसें बंद कर दी जाती हैं। ग्रेटर नोएडा डिपो में 105 सीएनजी बसों में 104 बाहरी रूटों पर चलाई जा रहीं हैं। दादरी से ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले लोगों को निजी वाहनों या डग्गामार बसों का सहारा लेना पड़ता है। इससे यात्रा में ज्यादा समय तो लगता ही है, कई बार ज्यादा किराया भी देना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय बसों की संख्या बेहद कम रहती है। कई बार घंटों इंतजार के बाद भी बस नहीं मिलती।दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री से जिले के अंदरूनी और प्रमुख मार्गों पर सीएनजी बसों का संचालन प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


हालांकि परिवहन निगम का कहना है कि जिन रूटों पर सवारियां कम होती हैं और घाटा होता है, उस रूट की बसों को बंद कर दिया जाता है। लोगों ने कहा कि जिले के लिए आईं सीएनजी बसों को बाहरी रूटों पर चलाया जा रहा है, जहां सवारियां अधिक मिलती हैं और निगम को ज्यादा आय होती है। इनमें ग्रेटर नोएडा से आगरा, मथुरा समेत 18 रूट शामिल हैं। इन रूटों में एक भी स्थानीय मार्ग को शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय रूटों पर समय-समय पर बसों का संचालन किया जाता रहा है। यदि निगम के मानकों के अनुरूप सवारियां नहीं मिलतीं और रूट घाटे में जाता है तो बसों का संचालन बंद करना पड़ता है।
-राजेश वर्मा, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed