फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi will review the preparations for the trade show at the Expo Mart today.

Noida News: आज एक्सपो मार्ट में ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी

Thu, 18 Sep 2025 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will review the preparations for the trade show at the Expo Mart today.
- बैठक में मौजूद रहेंगे प्रमुख सचिव, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। वह ट्रेड शो के आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के साथ स्टॉल लगाने वाले लोगों के बारे में जानकारी लेंगे। दोपहर करीब 1ः30 बजे अधिकारियों संग तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश के सभी विभागों के प्रमुख सचिव, जिले और मंडल के प्रशासनिक अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
ट्रेड शो में इस बार 2500 प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। रूस इसका कंट्री पार्टनर होगा। बताया जा रहा है कि ट्रेड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। उद्घाटन के दौरान कई देशों के राजनयिक भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री स्वयं तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। सीएम राजकीय विमान से हिंडन एयरपोर्ट आएंगे। हिंडन एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। इसे देखते हुए एक्सपो मार्ट पर हैलीपैड को भी तैयार करा दिया गया है। बुधवार को भी अधिकारियों ने हैलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां देखीं। सीएम के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, परी चौक, गलगोटिया अंडरपास, एक्सपो मार्ट गोलचक्कर और नॉलेज पार्क गोलचक्कर के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन


गैर जनपद से आएंगे एक हजार जवान

सीएम योगी ट्रेड शो के उद्घाटन से एक दिन पहले 24 सितंबर को एक बार फिर ग्रेनो आएंगे और 25 सितंबर तक यहीं रहेंगे। ट्रेड शो के उद्घाटन अवसर के दौरान पीएम और सीएम सुरक्षा की कमान इस बार 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के हाथ में होगी। इसमें आठ डीसीपी, नौ एडीसीपी, 37 एसीपी, 70 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक और सैकड़ों सिपाही शामिल होंगे। इसके साथ ही पीएसी की सात कंपनियां भी तैनात रहेंगी। खास बात यह है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एक हजार से अधिक पुलिस जवान अन्य जनपदों से बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed