फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi reached out to all sections, gave the message of Mission-2024

Noida News: सभी वर्गों को साध गए सीएम योगी, मिशन-2024 का दिया संदेश

Mon, 26 Jun 2023 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi reached out to all sections, gave the message of Mission-2024
सभी वर्गों को साध गए सीएम योगी, मिशन-2024 का दिया संदेश
विज्ञापन

- लोकार्पण-शिलान्यास के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दिए संकेत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर रविवार को नोएडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया। चाहे वह किसान हों, फ्लैट खरीदार या फिर जिले की जनता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से सबको परिचित कराया और सरकार पर भरोसा रखने के संकेत दिए। इसके मूल में लोकसभा चुनाव 2024 रहा, जिसकी तैयारियों को लेकर अभी से ही भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।
जिले में किसानों के साथ विवाद के हालात के बाद अब सीएम का इस मामले में हस्तक्षेप कहीं न कहीं वोट बैंक को छिटकने से रोकने का प्रयास माना जा रहा है। पार्टी नहीं चाहती है कि लोकसभा चुनाव में किसानों का मामला किसी तरह का मुद्दा बने। लिहाजा पहले से ही इस पर काम करने का संदेश सीएम योगी दे गए। उन्होंने किसानों को नोएडा एयरपोर्ट की जमीन देने पर धन्यवाद देकर खुश कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह से बीते छह वर्षों से विवादों में रहे बिल्डर-खरीदार मुद्दे पर सीएम के बात करने पर सभी खुश नजर आए। खरीदारों का कहना है कि यह मामला सीएम की नजर में है ऐसे में जल्द ही इसका समाधान संभव है। अपनी जीवन भर की कमाई देकर फ्लैट की बुकिंग कराने वाले खरीदार रजिस्ट्री और फ्लैट पर कब्जे के लिए कई वर्ष से चक्कर लगा रहे हैं। अब सीएम ने इस मामले में बैठक कर सकारात्मक संदेश दिया है। जिले में डेढ़ लाख फ्लैट खरीदार इससे प्रभावित भी हैं। यह चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है क्योंकि भाजपा का बड़ा वोट बैंक हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले लोग हैं। पार्टी किसी भी हालत में इनको नाराज नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम पर भरोसा जताने का दिया संदेश
चाहे वह योग दिवस पर 180 देशों के जुड़ने की बात हो, भारत के जी-20 समूह की अध्यक्षता करना या फिर प्रधानमंत्री के अमेरिकी सीनेट को संबोधित करने की बात। सीएम के संदेश में इन सबका सार यही रहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश काफी तरक्की कर रहा है और जनता को आगे भी पीएम में भरोसा रखना चाहिए, जिससे अगले चुनाव में भी भाजपा की सरकार बन सके। सीएम ने बेहतर अर्थव्यवस्था के सहारे भारत की मजबूती की तस्वीर भी खींची। भरोसा दिलाया कि आगे हालात और बेहतर होंगे। कोराना काल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में याद दिलाकर पुरानी यादें ताजा की ताकि लोगों को सरकार पर पूरा भरोसा हो।

निवेशकों को भी किया उत्साहित, निवासियों का भी मन मोहा
सीएम योगी ने निवेशकों को उत्साहित करते हुए कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उनकी सरकार बनने के बाद निवेश में चौतरफा इजाफा हुआ है। उनकी सरकार गुंडों, माफिया को भगाने का काम रही है ताकि निवेशकों के लिए बेहतर स्थिति बन सके। उन्होंने भविष्य में और भी निवेश होने की संभावना जताई। उन्होंने निवेशकों को लुभाते हुए कहा कि पहले लोग दिल्ली से यहां आना नहीं चाहते थे। लेकिन अब यहां का माहौल इतना बेहतर है कि देश ही नहीं विदेश से लोग यहां आना चाहते हैं। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को भी यह अंदाज पसंद आया। सीएम ने साफ-साफ संदेश दिया कि यहां रहना अब फायदे का सौदा होगा।


नकारात्मक ताकतों से बचने का भी दिया संदेश
उन्होंने नोएडा की जनता से नकारात्मक ताकतों से बचने का संदेश दिया। जनता जनार्धन का सहयोग और जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारियों के साथ बातचीत से किसी भी समस्या के हल होने का भरोसा जताया। इसका सुखद परिणाम भविष्य में आने की बात उन्होंने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed