फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi and Union Minister Ashwini Vaishnav will lay the foundation stone for the semiconductor unit

Noida News: सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

Wed, 11 Feb 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi and Union Minister Ashwini Vaishnav will lay the foundation stone for the semiconductor unit
21 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे
विज्ञापन

यमुना सिटी के सेक्टर-28 में एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम स्थापित होगा
नंबर
3706 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी
48 एकड़ जमीन का आवंटित हुई
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला 21 फरवरी को यमुना सिटी के सेक्टर-28 में रखी जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शिलान्यास करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन और आईटी कंपनी एचसीएल का संयुक्त उपक्रम यहां स्थापित होगा। इस यूनिट के शुरू होने से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाएगा।

यमुना सिटी के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने वाली है। सेक्टर-28 में एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम मैसर्स इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (वामा सुंदरी) सेमीकंडक्टर यूनिट लगाएगा। कंपनी यहां 3706 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यमुना प्राधिकरण पहले ही कंपनी को जमीन आवंटित कर चुका है। हाल ही में लखनऊ में मुख्यमंत्री ने कंपनी के अधिकारियों को आवंटन पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया
यमुना सिटी के सेक्टर-28 में समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
यूपी सरकार ने एचसीएल और फॉक्सकॉन के संयुक्त उपक्रम को 48 एकड़ जमीन आवंटित की है। कंपनी यहां 3706 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस परियोजना से लगभग चार हजार लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा।

उत्पादन क्षमता
कंपनी 2,40,000 यूनिट स्मॉल पैनल ड्राइवर आईसी और डिस्प्ले इंटीग्रेटेड सर्किट का निर्माण करेगी। इसके लिए प्रतिदिन लगभग 19,000 केवीए बिजली और 2000 एमएलडी पानी की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed