फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM handed over 70 Ayushman Arogya Mandirs to the public

Noida News: सीएम ने जनता को सौंपे 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Tue, 25 Nov 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
CM handed over 70 Ayushman Arogya Mandirs to the public
रेखा गुप्ता ने कहा - आरोग्य मंदिरों में मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं
विज्ञापन

---------
250 आरोग्य मंदिर अब तक स्थापित
1000 तक संख्या पहुंचाने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को शक्ति नगर स्थित एमसीडब्ल्यू सेंटर (मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र) से 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि दिल्ली वासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोग्य मंदिरों में नियमित स्वास्थ्य जांच, दवाओं की निशुल्क उपलब्धता, गर्भवतियों व बच्चों के लिए मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण कार्यक्रम, स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी परामर्श और विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन टेली-परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। ये 70 नए केंद्र उत्तर, मध्य, उत्तर-पश्चिम, शाहदरा, पश्चिम, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पूर्व, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण और उत्तर-पूर्व सहित लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक तक बेहतर, सस्ती और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के पहुंचे। दिल्ली में अब तक लगभग 250 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किये जा चुके हैं। हमारा लक्ष्य दिल्ली में 1000 से अधिक आरोग्य मंदिर स्थापित करने का है। कार्यक्रम में मॉडल टाउन के विधायक अशोक गोयल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed