फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM gives in-principle consent on DPR of Heritage City in Raya

Noida News: राया में हेरिटेज सिटी के डीपीआर पर सीएम ने दी सैद्धांतिक सहमति

Mon, 26 Aug 2024 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
CM gives in-principle consent on DPR of Heritage City in Raya
राया में हेरिटेज सिटी के डीपीआर पर सीएम ने दी सैद्धांतिक सहमति
विज्ञापन

- टाउन प्लानर के साथ बैठक में तैयार खाका को दिया जाएगा अंतिम रूप
- यीडा ने मथुरा में मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया हेरिटेज सिटी की रिपोर्ट


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। श्रीकृष्ण जन्मस्थली मथुरा में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी की विस्तृत कार्ययोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब इस डीपीआर पर मंथन के लिए इसे मुख्य नगर नियोजन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और इस पूरी योजना को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रक्रिया की जाएगी।
दरअसल, राया में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी की पूरी रिपोर्ट को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों ने मथुरा में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। सीएम ने इस पूरी योजना की तारीफ की और शासन स्तर पर मंजूरी के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि हेरिटेज सिटी की डीपीआर की अनुमति देने के लिए शासन स्तर पर जल्द बैठक होगी।
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का मथुरा में कार्यक्रम था। यहां पर वह ब्रज विकास प्राधिकरण समेत अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। यीडा के अधिकारियों ने भी राया में तीन हजार एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली हेरिटेज सिटी का विवरण पेश किया। डीपीआर के अनुसार हेरिटेज सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 101 और 102 किलोमीटर के बीच से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर तक 6.9 किमी लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना है, जो प्रथम चरण में छह लेन का होगा। इसी के दोनों तरफ हेरीटेज सिटी को बसाया जाएगा। सिटी में इलेक्ट्रिक बस डिपो, ईवी का बड़ा हब, कथावाचनालय, हाट बाजार, लाइट साउंड शो, हस्तशिल्प बाजार, आश्रम, घाट, वन, लेक एंड वाटरबॉडी, मथुरा कला तथा संस्कृति, योगा केंद्र और प्राकृतिक चिकित्सालय, पार्क, ध्यानकेंद्र, धर्मशाला, चिकित्सालय समेत सुविधाएं होंगी। हेरीटेज सिटी में यातायात की समस्या को दूर करने के लिए 75 एकड़ में पार्किंग हब बनेगा। यहां विदेशी पर्यटकों के ठहरने के लिए विशेष सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में भी होगा औद्योगिक विकास
मथुरा सांसद हेमामालिनी ने पिछले दिनों प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मथुरा क्षेत्र में औद्योगिक सिटी बसाने के लिए बैठक की थी। सीएम की बैठक में हेरिटेज सिटी के अलावा अधिकारियों ने मथुरा के औद्योगिकीकरण की रिपोर्ट को भी प्रस्तुत किया। इस विषय पर अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्राधिकरण के अधिकारियों और सांसद के साथ बैठक प्रस्तावित है।

हेरिटेज सिटी एक नजर में
निर्माण कार्य




क्षेत्रफल
थीम बेस्ड हेरिटेज सेंटर



350 एकड़
योगा, वेलनेस सेंटर व नेचुरोपैथी

103 एकड़
ग्रीन पार्क





97 एकड़
टूरिस्ट ट्रेवल फैसिलिटी



46 एकड़
कन्वेंशन सेंटर




42 एकड़
आयुर्वेदा





35 एकड़
स्टार होटल




26 एकड़
बजट होटल




19.60 एकड़
ओल्ड एज होम्स




10 एकड़
सर्विस अपार्टमेंट




6 एकड़
टूरिस्ट फैसिलिटी




8.40 एकड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed