फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Clothes of colors that bloom on the skin tone are the first choice

Noida News: स्किन टोन पर खिलने वाले रंगों के कपड़े पहली पसंद

Mon, 03 Nov 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 03 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Clothes of colors that bloom on the skin tone are the first choice
कन्हैया साहिब चौक के पास शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। चार महीने से अस्त विवाह व मांगलिक कार्य का तारा भी उदय होने के साथ बाजार में रौनक बढ़ गई है। सुबह शाम बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इस दौरान बाजार में सबसे ज्यादा महिलाओं की दिख रही है। महिलाएं शादियों समारोह की खरीदारी में व्यस्त हैं। युवतियों में डिजाइन के अलावा अपनी स्किन टोन पर खिलने वाले रंगों के कपड़े खरीदने में ज्यादा रुझान है।
शादी सीजन के चलते कपड़ों, साड़ी व लहंगा हाउस, आर्टिफिशियल जूलरी, सर्राफा, होजरी की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ दिख रही है। इस दौरान महिलाओं का अपने परिधान, जूलरी व जूतों पर ज्यादा ध्यान है। वहीं, बाजारों में शादी समारोह के लिए महिला परिधानों के एक से एक डिजाइन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

महिलाएं में सबसे ज्यादा क्रेज मैचिंग ड्रेस को लेकर दिख रहा है। परिधान से मिल-जुलती जूलरी, सैंडल व जूतों की मांग ज्यादा दिखने को मिल रही है। बाजारों में दुल्हन के लहंगे के साथ लड़की की बहन, भाभी के लिए भी विशेष डिजाइन में कपड़े उपलब्ध हैं। बाजार में दस हजार से एक लाख रुपये तक के लहंगे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी ललित महाजन ने बताया कि बाजारों में दूल्हे-दुल्हन के बहन, मां व अन्य रिश्तेदारों के लिए विशेष डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं। दुल्हन व दूल्हे की बहन के लिए स्पेशल लहंगा व मां, चाची, भाभी सहित अन्य करीबी रिश्तेदारों के लिए ट्रेंडिंग डिजाइन में परिधान उपलब्ध हैं, जो महिलाओं की पहली पसंद में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बाजार में डिजाइन के साथ महिलाएं व युवतियां अपनी स्किन टोन के साथ मैच करते रंगों के कपड़े लेने में ज्यादा रुझान दिखा रही हैं। इसी तरह पकड़ा कारोबारी वीरेन सपरा ने बताया कि बाजार में शादी के पारंपरिक के अलावा हल्के, चमकदार रंगों की ज्यादा मांग है। गोल्डन, पीच, लाइट पिंक, पेस्टल सहित अन्य रंग ट्रेंड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शादियों के लिए सबसे ज्यादा लहंगा व लहंगा साड़ी की मांग है। साड़ियों में बनारसी, बंगला, मैसूर, कांजीवरम सभी की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed