{"_id":"681a060e86de79a9da027537","slug":"clinical-trial-of-medantrik-device-is-going-on-in-jims-noida-news-c-23-1-vns1013-61237-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेदांत्रिक डिवाइस का जिम्स में हो रहा क्लिनिकल ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेदांत्रिक डिवाइस का जिम्स में हो रहा क्लिनिकल ट्रायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। विश्व अस्थमा दिवस पर जिम्स व आईआईटी कानपुर की ओर से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में श्वसन स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें लगभग 500 व्यक्तियों की जांच की गई। परीक्षित और प्रिया रंजन ने मेदांत्रिक नामक एक डिवाइस विकसित की है।
जो विशेष रूप से प्रदूषण और तंबाकू के उपयोग से प्रभावित उच्च जोखिम वाली शहरी आबादी में सीओपीडी,अस्थमा और अन्य श्वसन समस्याओं के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में मदद करती है। जिम्स के इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रमुख डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि मेदांत्रिक डिवाइस का जिम्स में क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। इसके बाद उसे वैलिडेशन मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहल दर्शाती है कि कैसे डॉक्टर के नेतृत्व में नवाचार, स्टार्टअप ऊर्जा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणालियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक साथ आ सकती हैं।