फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cleanliness Survey Award belongs to

Noida News: नागरिकों और आरडब्ल्यूए का है स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार- सीईओ

Sat, 26 Jul 2025 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness Survey Award belongs to
फोटो है
विज्ञापन

-एसीईओ समेत अन्य अधिकारियों का फोनरवा कार्यालय पर स्वागत

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में देशभर में तीन से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में नोएडा को पहला स्थान हासिल हुआ है। यह शहरवासियों के लिए भी बड़ी उपलब्धि और ऐतिहासिक क्षण है। इसी उपलक्ष्य में शनिवार को सेक्टर-52 स्थित फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) कार्यालय पर प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री समेत अन्य अधिकारियों का शहर की अलग-अलग आरडब्ल्यूए ने भव्य स्वागत किया।

सीईओ डॉ. लोकेश एम ने कहा कि यह पुरस्कार केवल प्राधिकरण का नहीं बल्कि सभी नागरिकों और आरडब्ल्यूए के सहयोग से ही संभव हो पाया है। नोएडा को सुपर स्वच्छता लीग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो इस बात का प्रमाण है कि स्वच्छता को लेकर प्राधिकरण की टीम ने हर स्तर पर निष्ठा से कार्य किया है। शहर के लोगों ने भी इसमें भरपूर साथ दिया है। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने सफलता का श्रेय प्राधिकरण सीईओ, अधिकारी और कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए प्राधिकरण के साथ मिलकर कार्य करती रही हैं। सीईओ की ओर से आरडब्ल्यूए के साथ संवाद की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने के निए धन्यवाद किया। महासचिव केके जैन ने कहा कि नोएडा आने वाले वर्षों में अगली बार हम सेवन-स्टार रेटिंग प्राप्त कर सकें। इसके लिए आरडब्ल्यूए और प्राधिकरण मिलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


---------

सीवर से संबंधित समस्या का पत्र सौंपा
सेक्टर-82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 सेक्टर 82 की सीवर समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने सीईओ को फोनरवा कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। बताया कि डेढ़ वर्ष से पॉकेट में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। सीवर लाइन को अन्य जगह पर जोड़ने का आश्वासन दिया गया, लेकिन यह कार्य अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed