{"_id":"63b457ea1627a33775249687","slug":"class-5-student-molested-on-the-pretext-of-chocolate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपू के गलत मंसूबे: चॉकलेट के बहाने 5वीं की छात्रा को कमरे में बुलाकर की गंदी हरकत, फिर लड़की ने दिखाई हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपू के गलत मंसूबे: चॉकलेट के बहाने 5वीं की छात्रा को कमरे में बुलाकर की गंदी हरकत, फिर लड़की ने दिखाई हिम्मत
Tue, 03 Jan 2023 09:59 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:59 PM IST
सार
पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के परिजन ने बताया कि सोमवार दोपहर उनकी 11 साल की बच्ची पड़ोसी की दुकान से सामान लाने के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दीपु कुमार ने चॉकलेट देने का झांसा देकर बच्ची को अपने कमरे में बुला लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के कासना कस्बे में किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार की पांचवी कक्षा की 11 साल की छात्रा से पड़ोसी ने चॉकलेट का झांसा देकर छेड़छाड़ की। आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाया लेकिन आरोपी की हरकत देखकर बच्ची ने बाहर निकलकर शोर मचा दिया। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दीपू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के परिजन ने बताया कि सोमवार दोपहर उनकी 11 साल की बच्ची पड़ोसी की दुकान से सामान लाने के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दीपू कुमार ने चॉकलेट देने का झांसा देकर बच्ची को अपने कमरे में बुला लिया।
विज्ञापन
आरोपी बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। तभी बालिका आरोपी से बचकर कमरे से बाहर निकल आई। बच्ची की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। कासना थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी दीपू कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन