{"_id":"65f1ae0d5520783a940de44f","slug":"class-10th-exams-end-with-final-paper-of-it-and-computer-application-noida-news-c-340-1-del1011-42391-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईटी व कंप्यूटर एप्लीकेशन के अंतिम पेपर के साथ दसवीं की परीक्षाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईटी व कंप्यूटर एप्लीकेशन के अंतिम पेपर के साथ दसवीं की परीक्षाएं समाप्त
विज्ञापन
-संतुलित व मध्यम स्तर के पेपर ने छात्रों के तनाव को किया दूर
-दो अप्रैल को समाप्त होंगी बारहवीं कक्षा के छात्रों की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 15 फरवरी को शुरू हुई दसवीं की परीक्षाएं आईटी (इंर्फोमेशन टेक्नालॉजी), कंप्यूटर एप्लीकेशन व आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस विषय के पेपर के साथ बुधवार को समाप्त हो गई। आईटी व कंप्यूटर एप्लीकेशन के संतुलित व मध्यम स्तर के पेपर ने छात्रों के तनाव को दूर कर दिया। अंतिम पेपर उनके लिए आसान रहा। एक तो पेपर ज्यादा कठिन नहीं था दूसरा पेपर समाप्त होने की खुशी भी सभी के चेहरों पर नजर आई।
परीक्षा सेंटरों पर पेपर खत्म होने की चमक अलग ही दिखाई दे रही थी। छात्रों के मुताबिक कुल मिलाकर पेपर अच्छे गए। आईटी विषय के एक छात्र ने बताया कि पेपर में विषयपरक पार्ट आसान था जबकि वस्तुनिष्ठ प्रश्न वाला हिस्सा थोड़ा उलझाऊ था। हालांकि प्रश्न आसान व सीधे ही पूछे गए थे। पाठ्यक्रम में से ही सभी प्रश्नों को पूछा गया कुछ गैर-जरूरी प्रश्न भी पूछे गए, लेकिन वह भी पाठ्यक्रम में से ही थे। अंतिम पेपर होने के कारण इस पेपर को लेकर चिंता थी लेकिन आसानी से हल हो जाने के कारण यह पेपर भी अन्य पेपर की तरह ठीक हो गया। इस तरह के पेपर से बच्चे अच्छे अंक आने की उम्मीद कर रहे हैं। शिक्षकों के मुताबिक प्रश्न उम्मीद के मुताबिक काफी संतुलित था।
कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय के प्रश्न पत्र का स्तर भी मध्यम था। अधिकतम प्रश्न आसान और सीधे ही पूछे गए थे। अधिकतर छात्रों ने इस विषय के पेपर को समय से पूरा कर लिया। विषय विशेषज्ञ इस प्रश्न पत्र को अच्छे अंक प्राप्त करने वाला प्रश्न पत्र बता रहे हैं। विषय का गहनता से अध्ययन करने वाला छात्र भी 50 अंक वाले प्रश्न पत्र में पूरे पचास अंक हासिल कर सकता है। दसवीं के बाद अभी बारहवीं की परीक्षाएं चल रही हैं जो कि दो अप्रैल को समाप्त होंगी। अभी बारहवीं के कई मुख्य विषयों की परीक्षाएं बाकी हैं।