फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Claims of development in Greater Noida exposed as hollow.

Noida News: ग्रेटर नोएडा में विकास के दावे की खुली पोल

Fri, 11 Sep 2026 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Claims of development in Greater Noida exposed as hollow.
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर मेन बाजार रोड पर बारिश के कारण जलभराव। संवाद
- सूरजपुर मेन रोड पर तालाब जैसा जलभराव, टूटी नाली में कूड़े का अंबार
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले के बड़े औद्योगिक और बाजार क्षेत्र सूरजपुर में शुक्रवार दोपहर हुई हल्की बारिश ने विकास के दावों की पोल खोल दी। बारिश के बाद सूरजपुर मेन बाजार रोड पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। सड़क तालाब में तब्दील होने से कार, बस और ऑटो रेंगते हुए निकलते दिखाई दिए। सड़क किनारे नालियां टूटी पड़ी हैं और जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त होने से जलनिकासी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। प्राधिकरण की ओर से मरम्मत का काम शुरू किया गया था, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही सड़क पर जलभराव होने से आवाजाही मुश्किल हो जाती है। सड़क किनारे जमा कूड़ा और मलबा भी समस्या को बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क, नालियों और जलनिकासी व्यवस्था की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

कोट-
दस मिनट की बारिश में ही सड़क डूब जाती है। जो थोड़ा-बहुत काम होता है, ठेकेदार मलबा सड़क किनारे छोड़ जाते हैं। -राजू
रोज कंपनी जाने के लिए इसी रास्ते से आते-जाते हैं। बारिश के दिन खराब सड़क और जलभराव के कारण ऑटो तक नहीं मिलते। -नीतेन्द्र पाल

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर मेन बाजार रोड पर बारिश के कारण जलभराव। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर मेन बाजार रोड पर बारिश के कारण जलभराव। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर मेन बाजार रोड पर बारिश के कारण जलभराव। संवाद

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर मेन बाजार रोड पर बारिश के कारण जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed