{"_id":"68e55ee9fbb5e5189a008fd4","slug":"civicenimities-news-na-news-c-26-1-sal1002-151149-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तहसीलदार अवकाश पर, नहीं बन पा रहे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तहसीलदार अवकाश पर, नहीं बन पा रहे प्रमाणपत्र
विज्ञापन
ऊन। तहसील में तहसीलदार ललिता चौधरी अर्जित अवकाश पर चल रही हैं, जिससे प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य प्रभावित हो गया है। इस कारण छात्र-छात्राओं व क्षेत्रवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
तहसीलदार का अवकाश 26 सितंबर से है, लेकिन पदीय दायित्व नायब तहसीलदार को नहीं सौंपे गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार शामली गौरव सांगवान को ऊन में तहसीलदार का कार्यभार सौंपने का आदेश जारी किया था, लेकिन अभी तक उन्होंने चार्ज नहीं लिया है। इसके कारण तहसील कार्यालय में जन्म, मृत्यु और अन्य प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं। इससे न केवल छात्रों के भविष्य पर असर पड़ रहा है, बल्कि अन्य प्रशासनिक कार्य भी बाधित हैं। उप जिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी किए जा चुके हैं और एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।