फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic

खून से पत्र लखा

Mon, 16 Aug 2021 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
civic
पुन्हाना। अपनी लंबित मांगाें को लेकर सोमवार को महिला अतिथि अध्यापकों ने खून से लिखा मांग पत्र नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद को सौंपा। वहीं आफताब अहमद ने अध्यापकों को आश्वासन दिया कि आगामी सत्र में अतिथि अध्यापकों की मांगों को कांग्रेस विधानसभा सत्र में उठाएंगे।
विज्ञापन

अतिथि अध्यापक संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव पारस शर्मा ने बताया कि भाजपा ने चुनावों से पहले उन्हें नियमित करने का वादा किया था लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया, केवल एक एक्ट बनाकर उन्हें सेवा सुरक्षा दी गई है। दो साल बीत जाने पर भी इस एक्ट के सर्विस नियम नहीं बनाए गए। अतिथि अध्यापकों की सबसे बड़ी मांग यह है कि अतिथि अध्यापकों को नियमित शिक्षकों में शामिल किया जाए। साथ ही 500 स्वर्गीय अतिथि शिक्षकों को एक्स ग्रेशिया का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा यदि सरकार मांगे नहीं मानती है तो 5 सितंबर को शिक्षा मंत्री आवास पर एक बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतिथि अध्यापक संघर्ष समिति की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में करनाल में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 16, 17, 18 अगस्त को महिला अतिथि अध्यापक अपने खून से पत्र लिखकर हरियाणा के सभी 90 विधायकों को अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन देंगी। यह ज्ञापन अतिथि महिलाओं के रक्त से लिखा गया। 5 सितंबर शिक्षक दिवस को जगाधरी में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इसी संदर्भ में सोमवार को नूंह के विधायक आफताब अहमद को खून से लिखा पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के मौके पर निष्ठा चौधरी, अब्दुल गफूर, पारस शर्मा, सतीश यादव, अमित, अनीता चौधरी, कपिल जैन, विजय सिंह, महावीर सिंह, श्याम सुंदर, विशाल भारद्वाज आदि गेस्ट अध्यापक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
फोटो1 खून से लिखा पत्र विधायक आफताब अहमद को सौंपते हुऐ गेस्ट टीचर
फोटो-महिला अध्यापिकाओं द्वारा विधायक के नाम लिखा खून से पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed