फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic

पौधरोपण

Tue, 20 Jul 2021 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
civic
नूंह। वन विभाग ने जिले में पर्यावरण को बढ़ावा के साथ लोगों के स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करने की पहल की है। इसके तहत विभाग निशुल्क औषधीय पौधे वितरित करेगा। योजना के तहत एक लाख तुलसी व गिलोय के पौधे बांटे जाएंगे। लोगों की रुचि के अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है। विभाग ने इसकी शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन

शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाले तुलसी, गिलोय के साथ आंवले के पौधे घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक फलदार व छायादार के 30 हजार पौधे बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

अधिकतर लोग जगह के अभाव में पौधे लगाने से कतराते हैं लेकिन तुलसी व गिलोय के पौधे को घर के आंगन में आसानी से लगा सकते हैं। वह इनके औषधीय गुणों का लाभ उठा सकते हैं। लोग इनके लाभ से कोरोना वायरस से लड़ने की शरीर में प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल से ही देश प्रदेश में तुलसी व गिलोय की मांग बहुत अधिक बढ़ी है। बिना किसी खर्च के घर पर ही इन औषधीय पौधे का काढ़ा बनाकर कई तरह के रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
लोगों ने जताई खुशी
पर्यावरण प्रेमी हजी अली मोहम्मद खेड़ला, इसलाम मेंबर नवाबगढ़, सुरेंद्र छपेड़ा ने बताया कि भारत में प्राचीन समय में इन घरेलू उपायों से ही हर छोटी बीमारी पर काबू पा लेते थे। आज फिर से हम अपनी प्राचीन संस्कृति की और लौट रहे हैं। इससे निश्चित तौर काफी लाभ मिलेगा।

जिले में 1 लाख तुलसी व गिलोय के औषधीय पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इन पौधे से आंगन में सुंदरता के साथ स्वास्थ्य को भी मजबूती मिलेगी। लोगों को इस अभियान में विभाग का सहयोग करना चाहिए।- विजेंद्र सिंह, डीएफओ, नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed