फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic amenities

महत्वपूर्ण ..-पंचायत का पैसा खुर्दबुर्द करने को बिना आबादी में नरेगा से लाखों रूपये की बना दी सडक

Sat, 05 Jun 2021 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
पुन्हाना। बिसरू गांव में पंचायत का पैसा खुर्दबुर्द करने के लिए मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर जंगलों में सड़क बना दी गई। इस पर एसडीएम रणबीर सिंह ने शुक्रवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। वहीं, गांव के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इस दौरान खामियां मिलने पर डिपो संचालक को फटकार लगाई। एसडीएम ने पुन्हाना के बीडीपीओ और बीसरू गांव के डीपो होल्डर को रिकॉर्ड के साथ अपने कार्यालय में सोमवार को तलब किया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने गांव में पंचायत द्वारा कराए गए अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। एसडीएम ने बताया कि उनको बिसरू गांव के ग्रामीणों से डिपो होल्डर द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी और पंचायत फंड के गलत प्रयोग की शिकायतें मिल रही थीं। एसडीएम ने गांव में देखा कि सरपंच ने गांव के एक रास्ते को आधी दूरी तक ही बनाया है। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पंचायत का पैसा खुर्दबुर्द करने के लिए मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर जंगलों में सड़क बनी मिली। एसडीएम ने फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर आरिफ हुसैन को आदेश दिए हैं कि सोमवार को डिपो होल्डर रिकॉर्ड लेकर उनके कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed