फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City Sports: From the sports grounds of the city

सिटी स्पोर्ट्स : शहर के खेल मैदानों से

Wed, 06 Aug 2025 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
City Sports: From the sports grounds of the city
31 रन से डार्क-11 को मिली जीत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में खेले जा रहे मानसून कप सीजन-1 टूर्नामेंट में डार्क-11 ने आवारा-11 को 31 रनों से हरा दिया। डार्क-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। अमित नागर ने नाबाद 98 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आवारा-11 की टीम दस विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी। अमित नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रॉयल मावेरिक्स ने 100 रन से हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन कप सीजन-6 के लीग मैच में रॉयल मावेरिक्स-11 ने द गन पाउडर को 100 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल मावेरिक्स-11 ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द गन पाउडर की टीम दस विकेट के नुकसान पर 120 रन बना सकी। रॉयल मावेरिक्स-11 की ओर से दीपक सिवाच ने तीन विकेट और मलय श्रीवास्तव ने दो विकेट हासिल किए। आकाश रैना ने 106 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में खेलेंगी जेनेसिस स्कूल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में 10 दिवसीय द्वितीय चैंपियन चैलेंज प्रतियोगिता के क्रिकेट स्पर्धा में दो मैच हुए। पहले मुकाबले में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने एस्टर पब्लिक स्कूल केपी-5 को 145 रन और दूसरे मुकाबले में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने कोठारी इंटरनेशनल स्कूल को 144 रन से हरा दिया। लगातार तीन मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली जेनेसिस स्कूल पहली टीम बनी। स्कूल के स्पोर्ट्स प्रशिक्षक राकेश राणा ने बताया कि पहले मैच में जेनेसिस स्कूल ने आठ विकेट के नुकसान पर 279 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस्टर स्कूल की टीम दस विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में जेनेसिस स्कूल ने छह विकेट के नुकसान पर 314 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोठारी स्कूल की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed