फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City Park to Come Alive with Dance and Cultural Programs from the 19th to the 22nd

Noida News: सिटी पार्क में 19 से 22 जमेगा नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंग

Sun, 15 Mar 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
City Park to Come Alive with Dance and Cultural Programs from the 19th to the 22nd
सांस्कृतिक मेले उमंग का होगा आयोजन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में 19 से 22 मार्च तक सांस्कृतिक मेला उमंग का आयोजन होगा। इसमें प्रतियोगिता के साथ नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
भारतीय पर्व आयोजन समिति (उमंग 2083) के अध्यक्ष प्रणीत भाटी और संयोजक सौरभ बंसल ने बताया कि उन्होंने बताया कि 19 मार्च को हवन, रंगोली प्रतियोगिता, मिले सुर मेरा तुम्हारा (एकल) पंच परिवर्तन प्रोजेक्ट एवं पोस्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 20 मार्च को चित्रकला, मेहंदी, मिले सुर मेरा तुम्हारा (समूह गान) व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 21 मार्च को इंद्र धनुष, एकल नृत्य प्रतियोगिता, भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 22 मार्च को समूह नृत्य प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

प्रतिदिन कार्यक्रम सायं 4 बजे से रात्रि में 10 बजे तक होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के अलग अलग प्रदेशों के कलाकार हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति को लोगों के सामने रखना है। जिससे उसकी जानकारी हो सके। मेले में केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अजय टम्टा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक आनंद, विभाग प्रचारक चिरंजीव, सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, सतेंद्र शिशौदिया, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, नरेंद्र भाटी, अभिषेक कौशिक, जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी समेत प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
राजेश भाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed