फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City Cricket Academy won due to Karthik Diwakar's century innings

Noida News: कार्तिक दिवाकर की शतकीय पारी की बदौलत सिटी क्रिकेट अकादमी जीती

Sat, 18 May 2024 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
City Cricket Academy won due to Karthik Diwakar's century innings
कार्तिक दिवाकर की शतकीय पारी की बदौलत सिटी क्रिकेट अकादमी जीती
विज्ञापन

फोटो----
कार्तिक दिवाकर की शतकीय पारी की बदौलत सिटी क्रिकेट अकादमी जीती
नोएडा। वंडर्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे तृतीय साहिल रस्तोगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में सिटी क्रिकेट अकादमी ने 8 विकेट से कश्मीरी गेट कोल्ट्स अकादमी को हराकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में जेएनएनवाईसी ने बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 10 विकेट से हराकर जीत हासिल की। वहीं, तीसरे मैच में वीआर इलेवन टीम ने 111 रन के बड़े अंतर से आरपीएम मानविश क्रिकेट अकादमी को हराकर जीत हासिल की।
कश्मीरी गेट कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी ने 28 ओवर में 158 रन बनाए। बल्लेबाज उत्तम भारद्वाज ने सर्वाधिक 70 रन की पारी खेली। गेंदबाज शिवांश पंत ने चार और हर्ष राजपूत ने 5 विकेट लिए। सिटी क्रिकेट अकादमी ने 20वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर 8 विकेट से मैच जीत लिया। 108 रन की शतकीय पारी खेलने के लिए कार्तिक दिवाकर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जेएनएनवाईसी ने बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 10 विकेट से हराकर जीत हासिल की। बिला बोंग इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 25.4 ओवर में 53 रन बनाए। जेएनएनवाईसी ने 5वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। लक्ष्य गौतम को तीन मेडन ओवर और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में वीआर इलेवन ने 111 रन से आरपीएम मानविश क्रिकेट अकादमी को हराकर जीत हासिल की। जवाब में आरपीएम मानविश क्रिकेट अकादमी 31वें ओवर में 175 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाज जीत ने सर्वाधिक 65 रन की पारी खेली। गेंदबाज प्रेम नेगी ने दो व अविरल चौधरी, आर्यन सिंह, निश्चय, सम्राट सिसोदिया और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed