फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City Bus Terminal: Now the scheme will come out for allotment of vacant space

सिटी बस टर्मिनल: अब खाली पड़ी जगह के आवंटन के लिए निकलेगी स्कीम

Thu, 17 Aug 2023 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
City Bus Terminal: Now the scheme will come out for allotment of vacant space
सिटी बस टर्मिनल : खाली पड़ी जगह के आवंटन के लिए निकलेगी स्कीम
विज्ञापन

- उपयोग नहीं होने पर सीईओ ने जताई आपत्ति, खाली पड़ी जगह के निरीक्षण के बाद सीईओ को रिपोर्ट देंगे अधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 के सिटी बस टर्मिनल का अधिकतम उपयोग नहीं होने पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने नोएडा ट्रैफिक सेल के अंतर्गत सेक्टर 82 में नवनिर्मित सिटी बस टर्मिनल के संबंध में बैठक की। इसके बाद टर्मिनल का निरीक्षण किया। उन्होंने टर्मिनल में खाली पड़ी जगहों के आवंटन के लिए स्कीम निकालने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद उन्होंने सिटी बस टर्मिनल पर अंतर-जनपदीय व अंतर-राज्यीय बसों की संख्या बढ़ाने के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे आमलोगों को आवागमन हेतु दूर दराज के बस टर्मिनल पर नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि संस्थागत और वाणिज्यिक विभाग के संबंधित अधिकारी खाली पड़े बस टर्मिनल का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट सीईओ को प्रस्तुत करेंगे। सीईओ ने सिटी बस टर्मिनल पर फुट फॉल बढ़ाने हेतु आवश्यक उपाय जैसे फूड फेस्टिवल, सिटी ऑफिस अपैरल थीम पर विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियों के आयोजन के संबंध में कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीईओ का साफ कहना है कि इस टर्मिनल के सभी हिस्सों का उपयोग किया जाए ताकि प्राधिकरण को राजस्व की प्राप्ति हो।
विज्ञापन


संचालित हो सकती है सिटी बस सेवा
नए नवेले बस टर्मिनल से भविष्य में सिटी बस सेवा संचालित हो सकती है। यह सिटी बस नोएडा प्राधिकरण की ओर से संचालित होगी। वहीं कुछ और निजी बस ऑपरेटर भी ढूंढे जा रहे हैं जो इस टर्मिनल का संचालन कर सकें। इस बाबत जल्द ही कवायद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


157 करोड़ की लागत से तैयार, चल रहीं मात्र पांच बसें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिटी बस टर्मिनल का लोकार्पण किया था। अधिकारियों ने दावा किया था करीब 157 करोड़ की लागत से तैयार टर्मिनल से शहर और राज्यों से बस मिलेगी। फिलहाल यहां से केवल 5 बसें चलती हैं, जो कि आसपास के क्षेत्रों में जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed