Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City air has deteriorated, yet the AQI has remained below 200 for two years.

Noida News: बिगड़ी शहर की हवा, फिर भी दो साल से कम रहा एक्यूआई

Sun, 01 Nov 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
City air has deteriorated, yet the AQI has remained below 200 for two years.
- एक नवंबर को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 228 रहा
विज्ञापन

- रविवार को ग्रेनो और दादरी से ज्यादा प्रदूषित रहा ग्रेनो वेस्ट, अभी और बिगड़ेगी हवा
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दो दिन बाद ही ग्रेटर नोएडा की हवा फिर बिगड़ गई है। रविवार को ग्रेनो का एक्यूआई 228 पहुंच गया। दो दिन पहले यह ग्रीन जोन में था। हालांकि, पिछले दो वर्षों में एक नवंबर को दर्ज एक्यूआई के मुकाबले इस बार आंकड़ा कम रहा। शनिवार को दादरी का क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित था, लेकिन रविवार को ग्रेनो वेस्ट का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक रहा।

नवंबर शुरू होने के साथ ही तापमान गिरने लगता है। सर्दी शुरू होते ही वायु प्रदूषण भी बढ़ जाता है। रविवार को ग्रेनो का एक्यूआई 228 दर्ज किया गया। यह ऑरेंज जोन में रहा। शनिवार को यह येलो जोन में 120 और शुक्रवार को ग्रीन जोन में 59 था। वहीं, वर्ष 2025 में एक नवंबर को एक्यूआई 265 और वर्ष 2024 में 258 रहा था। इस बार दोनों वर्षों के मुकाबले एक्यूआई कम रहा। वर्ष 2023 में एक नवंबर को एक्यूआई 354 दर्ज किया गया था। यह रेड जोन में था।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा एनसीआर के प्रदूषित शहरों की सूची में तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, शहर के तीनों निगरानी केंद्रों में रविवार को ग्रेनो वेस्ट सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 291 रहा, जो रेड जोन के करीब है। दादरी का एक्यूआई 262 और नॉलेज पार्क-3 का 173 दर्ज किया गया। सोमवार को एक्यूआई रेड जोन में पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed