फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Citizens of China were staying in guest houses with luxurious facilities

आलीशान सुविधाओं वाले गेस्ट हाउस में ठहरे थे चीन के नागरिक

Thu, 16 Jun 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Citizens of China were staying in guest houses with luxurious facilities
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रींस में अवैध वीजा से रह रहे चीनी नागरिक सु फाई ने चीन से अवैध तरीके से आए अपने मेहमानों युआन हैंलोंग निवासी बुहान और लूलांग निवासी बुहान को चुहड़पुर गांव स्थित रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस में ठहराया था। ये लोग लगभग 15 दिनों तक इस सुनसान स्थान पर बने इस आलीशान गेस्ट हाउस में ठहरे थे। बीटा-2 पुलिस ने गेस्ट हाउस पर देर रात छापा मारा तो यहां उत्तर पूर्वी क्षेत्र की चार लड़कियां मिलीं। पुलिस और जांच एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

करोड़ों की कीमत वाले इस गेस्ट हाउस का मालिक सु फाई का भारतीय साझीदार रवि उर्फ नटवरलाल है। रवि चीनी नागरिकों के पकड़े जाने के बाद से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस और क्लब में करीब 40 से 50 कमरे बने हैं। यहां सभी एशो आराम के साधन जुटाए गए हैं। गेस्ट हाउस के सभी कमरों में चीन की संस्कृति की झलक भी मिल रही है। जिससे यहां आने वाले चीनी नागरिकों को घर जैसा अहसास हो। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यह रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस गांव में वैध है या अवैध रूप से बना दिया गया है। सु फाई ने चीन से अवैध तरीके से आए युआन हैंलोंग और लूलांग को इसी रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस में करीब 15 दिनों तक ठहराया था। इस दौरान दोनों चीनी नागरिक कहां-कहां गए इसकी जानकारी की जा रही है। गेस्ट हाउस में एंट्री रजिस्टर की भी जांच की जा रही है। जिससे पता लग सके कि दोनों चीन के नागरिक यहां कितने दिन ठहरे थे। इसके अलावा यहां कौन-कौन बाहर के नागरिक आकर ठहरे। गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी से भी पुलिस जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

खाली मिला गेस्ट हाउस
पुलिस के छापे के दौरान वहां पर एक भी चीनी नागरिक नहीं मिला है। इससे पुलिस समेत जांच एजेंसियों का शक और गहरा गया है। गुरुग्राम के ताज होटल और जेपी ग्रींस में पुलिस की छापेमारी के बाद यहां रह रहे अन्य लोग फरार तो नहीं हो गए। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इससे पहले ही अवैध रूप से रह रहे अन्य चीनी नागरिकों को वहां से रवाना तो नहीं कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में मिली पूर्वोत्तर राज्यों की चार लड़कियां
रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस में चीनी नागरिक कितने आते थे और क्यों अन्य होटलों को छोड़कर यहां ठहरते थे, एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। वहीं, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की चार लड़कियां इस गेस्ट हाउस में क्यों मिली हैं। शहर की चमक से दूर गांव में इस गेस्ट हाउस को बनाने और उसमें चीन से अवैध रूप से आए नागरिकों को ठहराने का क्या मकसद है। जांच एजेंसियां इन लड़कियों से पूछताछ कर गेस्ट हाउस और उसके संचालकों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed