फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CISCE National Football Championship begins, 13 matches played on the first day

अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ:: सीआईएससीई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू, पहले दिन खेले गए 13 मुकाबले

Wed, 20 Aug 2025 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
CISCE National Football Championship begins, 13 matches played on the first day
देशभर से 12 जोन की 36 टीमें भाग ले रहीं, जिले को मिली है प्रतियोगिता की मेजबानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। सीआईएससीई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी गौतमबुद्ध नगर को मिली है। इसमें देशभर से 12 जोन की 36 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी ग्रेनो के सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल को दी गई है। पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले जीसस एंड मेरी स्कूल, अंडर-17 वर्ग के मैच विश्व भारती स्कूल और अंडर-19 वर्ग के मैच सेंट जोसेफ स्कूल के फुटबॉल मैदान खेले गए।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सम पलाटी, फादर सज्जी पैलेडम, प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया ने ध्वजारोहण के साथ किया। इस मौके परे पर कर किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बृहस्पतिवार को अगले राउंड के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन




अंडर-14 : पहला मैच बिहार-झारखंड व नार्थ वेस्ट के बीच खेला गया। बिहार-झारखंड ने नॉर्थ वेस्ट को 1-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में उत्तराखंड ने तमिलनाडु को 4-0 , आंध्र प्रदेश ने केरल को 2-1 से हराया। चौथे मैच में नॉर्थ इंडिया बनाम कर्नाटक का मुकाबला 1-1 पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 : नॉर्थ इंडिया ने मध्य प्रदेश को 7–0, कर्नाटक-गोवा ने उत्तर प्रदेश को 6–2, आंध्र प्रदेश ने नॉर्थ वेस्ट को 4–2 गोल और बिहार–झारखंड ने उत्तराखंड को 2-1 से मात दी।

अंडर-19 : बिहार–झारखंड ने केरल को 3–0 गोल से पराजित किया। कर्नाटक ने ओडिसा के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 और वेस्ट बंगाल व नॉर्थ वेस्ट के बीच 2–2 गोल की बराबरी पर रहा। नॉर्थ इंडिया ने तमिलनाडु को 1–0 और मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 1–0 गोल से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed