फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chirag selected for National Children's Award for 'Swadeshi Tech'

स्वदेशी टेक बनाने वाले चिराग राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित

Sun, 24 Jan 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chirag selected for National Children's Award for 'Swadeshi Tech'
चिराग भंसाली।
‘स्वदेशी टेक’ बनाने वाले चिराग राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-40 निवासी चिराग भंसाली का चयन राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए हुआ। यह पुरस्कार उन्हें इनोवेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। डीपीएस नोएडा के 11वीं के छात्र चिराग ने चीनी ऐप का विकल्प खोजने के लिए ‘स्वदेशी टेक’ नाम से वेबसाइट बनाई थी। पुरस्कार के लिए चयनित प्रदेश के पांच बच्चों से प्रधानमंत्री मोदी 25 जनवरी को संवाद करेंगे।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे। चयन के बाद केंद्र ने प्रदेश सरकार को बाल विजेताओं की सूची भेज दी। साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन बच्चों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात कराने के निर्देश दिए हैं। नोएडा से चयनित 16 वर्षीय चिराग की हमेशा से नई तकनीक में रुचि रही है। चीनी ऐप पर प्रतिबंध के बाद चिराग ने स्वदेशी टेक नाम से वेबसाइट बनाई, जो लोगों को प्रतिबंधित ऐप का विकल्प खोजने में मदद करती है। सहपाठियों को चीनी ऐप का उपयोग करते देख एवं इनोवेटर सोनम वांगचुक के वीडियो से प्रेरित होकर उन्होंने यह वेबसाइट बनाई। चिराग ने 12 साल की उम्र में कोडिंग सीखनी शुरू कर दी। वह कुछ अन्य वेबसाइटों का निर्माण भी कर चुके हैं। चिराग ने वेबसाइट में ऐप को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया है। शुरुआत में वेबसाइट पर 56 ऐप के विकल्प थे। जिन्हें लगातार बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

इन्हें मिलता है पुरस्कार
पुरस्कार के लिए ऐसे बच्चों को चयनित किया जाता है, जो असाधारण क्षमताओं के धनी हों। जिन्होंने विज्ञान, खेल, कला, नवाचार, सामाजिक सेवा और बहादुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अलग पहचान बनाई हो। पुरस्कार के रुप में एक लाख रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र और एक पुस्तिका दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed