{"_id":"63cbe6ad4853bf7da9373fb6","slug":"chintels-structural-investigation-report-of-e-and-f-towers-ready-na-news-c-1-1-noi1018-222434-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंटेल्स : ई और एफ टावर की संरचनात्मक जांच रिपोर्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंटेल्स : ई और एफ टावर की संरचनात्मक जांच रिपोर्ट तैयार
विज्ञापन
टावरों की स्थिति को लेकर चिंता जताने के संकेत, प्रशासन जल्द रिपोर्ट करेगा सार्वजनिक
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा-रिपोर्ट के साथ-साथ प्रशासन के साथ बैठक का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के ई और एफ टावर की संरचनात्मक मूल्यांकन की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। संकेत मिल रहे हैं इस रिपोर्ट में टावरों की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है। हालांकि अंतिम रूप से इस संबंध में रिपोर्ट के सार्वजनिक होने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। सोसाइटी की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही प्रशासन के साथ बैठक होगी।
10 फरवरी 2022 को चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के डी टावर में हादसा होने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। हादसे की जांच करने वाली समिति ने डी टावर को ध्वस्त करने की सिफारिश की और इसके फ्लैट मालिकों को पैसा वापस करने की सिफारिश की थी। इसी के साथ सोसाइटी के ई और एफ टावर की भी जांच कराए जाने की बात कही थी। नवंबर 2022 में प्रशासन ने इन दोनों टावरों की भी जांच कराने का काम शुरू किया। अब इन दोनों की रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश हुड्डा कहते हैं कि उनको भी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रशासन यह रिपोर्ट उनके साथ साझा करे, उसके बाद ही वह आगे की कार्ययोजना पर विचार करेंगे।
ई और एफ टावर में रहने वालों ने भी अपने फ्लैटों में निर्माण संबंधी खामियां होने की शिकायत की थी। उपायुक्त सहित जिला प्रशासन की टीम ने भी सोसाइटी के टावरों का निरीक्षण किया था और उनकी जर्जर हालत होने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
आंकी गई कीमत से निवासी संतुष्ट नहीं
गुुरग्राम। हादसा ग्रस्त डी टावर के फ्लैटों की कीमत के लिए तीसरी बार मूल्यांकन किया गया है और कीमत को 16 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इस तरह फ्लैट की कीमत 98 लाख रुपये से बढ़कर 1.13 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कीमत से सोसाइटी के निवासी संतुष्ट नहीं हैं। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश हुड्डा कहते हैं कि हमारी मांग है कि घर के बदले घर दिया जाए और वह छह हजार रुपये स्क्वायर फीट का रेट दे रहे हैं। यह न्याय नहीं है इसलिए जो कीमत आंकी गई है वह स्वीकार नहीं है।