फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   China-Taiwan will get a collision, the semiconductor will be made in Yida

चीन-ताइवान को मिलेगी टक्कर, यीडा में बनेगा सेमीकंडक्टर

Thu, 01 Sep 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
China-Taiwan will get a collision, the semiconductor will be made in Yida
ग्रेटर नोएडा। ताइवान और चीन से आयात किए जाने वाले सेमीकंडक्टर के देश में उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी गई है। यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में 1000 एकड़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर विकसित किया जाएगा। यीडा सेक्टर-10 में बनाए जाने वाले क्लस्टर में 700 एकड़ में सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए प्लांट लगाए जाएंगे। जबकि 300 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

यीडा ने इसके लिए जमीन की खरीद भी शुरू कर दी है। जमीन खरीदने का काम पूरा होती ही योजना लांच कर दी जाएगी। अहम है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में सेमीकंडक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। देश में आमतौर से सेमीकंडक्टर को ताइवान और चीन से मंगाकर असेंबल किया जाता है। इसका इस्तेमाल कार, मोबाइल और लैपटॉप में लगाया जाता है। सेमिकंडक्टर चिप मशीनरी को कंट्रोल करने के लिए लगाई जाती है। कोराना काल में आयात रुक जाने से सेमीकंडेक्टर की कमी हो गई थी। जिसका असर वाहन और मोबाइल उत्पादन पर दिखा था। बाजार में मांग होने के बावजूद कंपनियां क्षमता के अनुरूप उत्पादन नहीं कर पा रही थीं।
विज्ञापन

पांच नए क्लस्टर बनेंगे, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
यमुना प्राधिकरण सेक्टर-10 व आसपास की करीब 200 एकड़ जमीन पर पांच औद्योगिक कलस्टर बनाने की तैयारी है। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिल सकेगा और करीब डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। इसमें लेदर पार्क, प्लास्टिक पार्क, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट पार्क, इलेक्ट्रिकल पार्क, ट्रांसपोर्ट पार्क शामिल हैं। बोर्ड बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। विशेष बात यह होगी कि एक क्लस्टर में एक ही तरह के उद्योग लग सकेंगे। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अभी तक अपैरल, एमएसएमई, हैंडीक्राफ्ट, टॉय सिटी पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के रूप में पांच क्लस्टर बनाए जा चुके हैं और इनमें करीब 5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लोगों को रोजगार
प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर शुरू होे जोन से करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। फिल्म सिटी के बराबर जमीन पर बनाए जाने वाले इस क्लस्टर में छोटी-बड़ी कई इकाइयां लगाई जाएंगी।

छह माह पहले हो चुका है कैबिनेट में पास
छह माह पहले सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर के प्रस्ताव को कैबिनेट में पास किया जा चुका है। कोविड के बाद से प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए पास करके यमुना प्राधिकरण को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था। माना जा रहा है कि कलस्टर योजना के लांच होने के बाद दो से तीन साल में उत्पादन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed