फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children will know about the world from e-library

Noida News: यमुना सिटी के गांवों में ई-लाइब्रेरी से दीन दुनिया को जानेंगे बच्चे

Wed, 23 Jul 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Children will know about the world from e-library
-चार करोड़ रुपये खर्च कर बनाई जाएंगी, पुरानी के रिनोवेशन के आदेश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के गांवों के बच्चे भी देश-दुनिया की जानकारी जुटा सकेंगे। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने करीब एक दर्जन ई-लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है। इसमें करीब चार करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इसका उद्देश्य गांवों में बच्चों और युवाओं को डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराना है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यीडा के अधिकारियों का कहना है कि ई-लाइब्रेरी से न केवल बच्चे बल्कि बड़े भी जानकारी जुटा कर लाभ ले सकेंगे। मौसम के अपडेट से लेकर अलग-अलग विषयों पर भी जानकारी यहां मिल सकेगी। अगर किसी युवा को किसी खास विषय पर जानकारी चाहिए तो दुनियाभर के पोर्टल पर उपलब्ध डिजिटल कंटेंट को भी वह देख पाएंगे। इससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयारी करने में मदद मिलेगी। यह ई-लाइब्रेरी अगले चार महीने में बनकर तैयार हो जाएंगी। इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एक लाइब्रेरी पर प्राधिकरण करीब 32 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

इनसेट-
यहां बनाई जाएंगी नई ई-लाइब्रेरी
अच्छेपुर, चक बिरामपुर, भीकनपुर, अकालपुर, मिर्जापुर, रामपुर बांगर, म्याना, किशन आदर्श इंटर कॉलेज दनकौर, बिहारी लाल इंटर कालेज दनकौर।

--------
यहां किया जाएगा रिनोवेशन
भुन्नातागा, कल्लूपुरा, मकसूदपुर और मुरादघारी। इन लाइब्रेरी को भी अपडेट कर नई तकनीक के साथ तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed