फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children will beat covid by laughing and playing

बच्चे कोविड को हंसते-खेलते देंगे मात

Sun, 13 Jun 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Children will beat covid by laughing and playing
नोएडा। कोविड की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिले के अस्पतालों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चों को ध्यान में रखकर पीडियाट्रिक्स वार्ड बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों सेक्टर-30 जिला अस्पताल एवं सेक्टर-39 कोविड अस्पताल में पीडियाट्रिक्स वार्ड और आईसीयू का उद्घाटन किया गया था। अब इन्हें बच्चों की पसंद अनुसार आकर्षक रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 कोविड अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को अस्पताल में रखना बड़ों की तुलना में थोड़ा मुश्किल है। बड़े बीमारी की गंभीरता समझते हैं। लेकिन अस्पताल का गंभीर माहौल बच्चों को रास नहीं आता। बीमार बच्चे अस्पताल में चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं। जिससे उनकी तकलीफ बढ़ती है। इसे ध्यान में रखकर बच्चों के वार्ड एवं आईसीयू को आकर्षक रंग दिया है। जिससे एडमिट होने पर बच्चों का यहां मन लगा रहे और वह हंसते खेलते कोविड को मात दे सकें। आईसीयू और सामान्य वार्ड की दीवारों पर रंग-बिरंगे चित्र बनाए गए हैं। खिलौने, पार्क और कार्टून की थीम पर सजी यह दीवारें बच्चों को खास पसंद आएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा चिकित्सकों को भी बाल रोगियों के साथ धैर्य रखकर उनका इलाज करने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। बच्चों के वार्ड में ऑक्सीजन आदि संसाधनों का भी पूरा इंतजाम है । संसाधनों के इस्तेमाल को अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे बीमार बच्चों को बिना किसी तकलीफ के इलाज सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण पर खास जोर
डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को कोविड सहित विभिन्न समस्याओं से बचाने में सामान्य टीकाकरण बेहद मददगार है। इसलिए टीकाकरण कार्यक्रम को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। सेक्टर-30 जिला अस्पताल में बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण होगा। अस्पताल आने वालों को लगातार टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed