{"_id":"687a7a2a81fcacfc0906434f","slug":"children-showed-their-skills-by-drawing-beautiful-pictures-and-learnt-the-art-of-magic-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68692-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बच्चों ने खूबसूरत चित्र बनाकर दिखाया हुनर, जादू की कला सीखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बच्चों ने खूबसूरत चित्र बनाकर दिखाया हुनर, जादू की कला सीखी
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का किया गया आयोजन
जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप 5-5 बच्चों को किया गया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हवेलिया वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें नन्हें चित्रकारों ने खूबसूरत चित्र बनाकर अपना हुनर दिखाया। बच्चों ने मैजिक शो भी देखा जिसमें जादूगर शाहरुख ने कई तरह के जादू दिखाए। बच्चों ने भी जादू की कला को सीखा।
चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप 5-5 बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों की ओर से किया गया। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर बानी, दूसरे पर अयाश सिंह, तीसरे पर सान्या कंबुज, चौथे पर यशिका और पांचवें पर नित्या रहीं। वहीं सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर लक्ष्य बी कुमार, दूसरे पर आध्या सक्सेना, तीसरे पर शगुन सक्सेना, चौथे पर मानवी और पांचवें स्थान पर अक्षज मित्तल रहे। विजेताओं को पुरस्कार देने के साथ ही अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में सोसाइटी के एओए अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव उदय प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष डिंपल थालोर और सह सचिव रश्मि सक्सेना मौजूद रहीं।