फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2.5 lakh people visited the UP International Trade Show on Sunday

ट्रेड शो में उमड़ी भीड़: छुट्टी के दिन का दिखा असर, ओडीओसी पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, चखा प्रदेश का स्वाद

Mon, 28 Sep 2026 07:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 28 Sep 2026 07:54 AM IST
सार

ट्रेड शो में विदेशी खरीदारों के साथ निर्यातकों और उत्पादकों की लगातार बिजनेस-टू-बिजनेस (बी-2-बी) बैठकें हो रही है। तीन दिन में अब तक 6700 से अधिक बैठकें हो चुकी है। इन बैठकों के माध्यम से अब तक खरीदार व निर्यातक और उत्पादकों के बीच 1150 एमओयू साइन हो चुके हैं। जो 2000 करोड़ रुपये से अधिक के हैं। 

विज्ञापन
2.5 lakh people visited the UP International Trade Show on Sunday
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा दिन हाउसफुल रहा। छुट्टी के दिन ढाई लाख से अधिक लोग ट्रेड शो पहुंचे। इनमें कारोबारियों से ज्यादा संख्या आम लोगों की रही। दोपहर 3 बजे से सभी गेटों पर कतार लग गई जो शाम तक कायम रही। सबसे अधिक भीड़ एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) पवेलियन पर रही। वहां लोगों ने यूपी के हर जिले का स्वाद चखा। हॉल नंबर 9, 10, 14, 15, और 16 लोगों से भरे रहें। 

विज्ञापन

वहीं, ट्रेड शो में विदेशी खरीदारों के साथ निर्यातकों और उत्पादकों की लगातार बिजनेस-टू-बिजनेस (बी-2-बी) बैठकें हो रही है। तीन दिन में अब तक 6700 से अधिक बैठकें हो चुकी है। इन बैठकों के माध्यम से अब तक खरीदार व निर्यातक और उत्पादकों के बीच 1150 एमओयू साइन हो चुके हैं। जो 2000 करोड़ रुपये से अधिक के हैं। लगातार बढ़ते व्यावसायिक पूछताछ से मेले में पहुंचे व्यापारी उत्साहित हैं। ट्रेड शो में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजनेस ऑवर्स का समय है। जबकि 3 से रात 8 बजे तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश का समय है। सरकार ने इस बार चौथे संस्करण को भव्य बनाया है और बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया है। ताकि बड़ी संख्या में लोग मेला देखने आ सके। पहले दिन ट्रेड शो में 1,01,705 लोग पहुंचे। जबकि दूसरे दिन यह संख्या 1.39 लाख तक पहुंच गई। रविवार को बिजनेस ऑवर्स में ही भीड़ मेले में दिखी।  जबकि दोपहर 3 बजे से आम दर्शक भी पहुंचने शुरू हो गए। इस कारण गेट नंबर तीन व 4 पर लोगों की लाइन लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड शो में खरीदारी के साथ स्वाद का बाजार भी खूब गुलजार है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों की मिठाइयों और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉलों पर भीड़ जुट रही है। कोई अपने जिले से दूर दूसरे जिले का स्वाद चख रहा है तो कोई पसंद आने पर मिठाई पैक कराकर घर ले जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-76 से आए अभिषेक ने बताया कि प्रदेश का खानपान की इतनी जानकारी नहीं थी। पहली बार एक मंच पर इतने व्यंजन देखे हैं। वहीं आगरा से आईं सुनीता ने बताया कि पहली बार ट्रेड शो में देखने का मौका मिल रहा है। ऐसे नजारा हर जिले में दिखाई देना चाहिए।

विज्ञापन

साइबर हेल्प डेस्क पर ले रहे जानकारी
ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टॉल पर रविवार को देश-विदेश के 15 हजार से अधिक आगंतुक पहुंचे। इन आगंतुकों ने योगी सरकार के तहत स्मार्ट पुलिसिंग और कानून व्यवस्था के सुधारों को समझा। यह स्टॉल पिछले तीन दिनों में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। साइबर हेल्प डेस्क पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई, जहां ऑनलाइन ठगी और डिजिटल गिरफ्तारी से बचने के उपाय बताए गए। 

पितृ पक्ष में खरीदारी नहीं करने का मिथक टूटा
ग्रेटर नोएडा। पितृ पक्ष में नई वस्तुओं की खरीदारी से परहेज की पुरानी धारणा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में टूटती नजर आ रही है। ट्रेड शो में दर्शक न सिर्फ प्रदेश के अलग-अलग जिलों के उत्पादों को देखने पहुंच रहे हैं बल्कि जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। कपड़े, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, मिठाइयां और अलग-अलग जिलों के व्यंजनों की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिल रही है। कोई बनारसी व हस्तशिल्प की साड़ियां पसंद करता दिखा तो कोई घर की सजावट के लिए हस्तनिर्मित उत्पाद खरीद रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed