फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child welfare council will reduce the stress of children from summer camp

ग्रीष्मकालीन शिविर से बच्चों का तनाव कम करेगी बाल कल्याण परिषद

Tue, 11 May 2021 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Child welfare council will reduce the stress of children from summer camp
नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि कोविड-19 संकट के दौरान हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से 17 मई से 4 जून के बीच ऑनलाइन ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि बच्चों का तनाव कम हो सके। शिविर के के माध्यम से विशेषज्ञ बच्चों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे और विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। बच्चे प्रतियोगिताओं के माध्यम से घर बैठे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इस दौरान बच्चों को सूर्य नमस्कार का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला बाल कल्याण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे कोविड-19 के कारण पिछले लंबे समय से घर पर ही बैठने को मजबूर हैं। इसलिए ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखार सकेंगे। उन्होंने कहा कि परिषद स्लम बस्तियों में सेफ्टी किट वितरित करेगी। साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी करेगी। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य बाल कल्याण के कार्यों और गतिविधियों को प्रदेश के हर उस बच्चे तक पहुंचाना है, जिनके अंदर प्रतिभाएं छिपी हैं। लेकिन, वह संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा निखार नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed