फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child died in Nuh CHC

नूंह सीएचसी में नवजात की मौत, नर्सों पर लापरवाही का आरोप

Thu, 30 Jul 2020 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Child died in Nuh CHC
नूंह। नूंह सीएचसी में स्टाफ नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि कें द्र में नवजात की देखरेख में अनदेखी की गई जिसके कारण उसने जन्म के कुछ घंटों बाद दम तोड़ दिया। मामला 16 जुलाई का है। पिता ने नर्सों से बच्चे को देखने के लिए गुहार लगाता रहा। लेकिन स्टाफ नर्स मिठाई खाने में व्यस्त रही। पीड़ित पिता का कहना है कि उनके बच्चे के जन्म के बाद स्टाफ नर्सों ने मिठाई मंगवाई। इसके अलावा बधाई के नाम पर 1100 रुपये भी मांगे। इसके बाद उन्होंने बाजार से मिठाई लाकर दी। कुछ समय बाद वे जब बच्चे के पास पहुंचा तो उसकी हालत खराब दिखी।
विज्ञापन

इस बारे में स्टाफ नर्स रतना और नीलम को बताया तो उन्होंने अनदेखी की और लापरवाही बरती। आरोप है कि नर्सों की छोटी सी लापरवाही सेे बच्चे की मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर वार्ड पांच में रहने वाले पीड़ित पिता भानू ने स्टाफ नर्सों पर कार्रवाई के लिए एसएमओ और नूंह सिटी थाने में शिकायत दी। पीड़ित पिता ने बताया कि अगर स्टाफ नर्स मिठाई खाने की बजाय बच्चे की ओर ध्यान देती तो उनका बच्चा जिंदा होता, लेकिन स्टाफ नर्सों की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हो गई। इससे उनके घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नर्सों ने बच्चे के जन्म के बाद उसे दोबारा नहीं देखा वो नर्सों से गुहार लगाता रहा लेकिन नर्स हंसते हुए मिठाई खाकर ड्यूटी समाप्त होने की बात कहकर चली गई। नर्सों ने कहा दूसरी नर्स आएंगी तो इलाज करेगी। इसके काफी देर बाद दूसरी नर्स आई उसने बच्चे को देखा और स्थिति का आकलन करते हुए डॉक्टर को बताया जिसके बाद डॉक्टर मौके पर पहुंचे उन्होंने शिशु को मृत बताया। आरोप है कि मामले को कई दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं इस बारे में नूंह सीएचसी के एसएमओ डॉक्टर गोबिंद शरण ने बताया कि इस मामले की जांच डॉक्टर रामा नरूला कर रही है। सोमवार को जांच की रिपोर्ट आने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed