फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child died due to corona in Nooh

19 नए मामले सामने आए, 4 दिन की बच्ची की मौत

Tue, 14 Jul 2020 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Child died due to corona in Nooh
नूंह। जिले में मंगलवार को कोरोना से एक और मरीज की जान चली गई। कोरोना से जूझ रही चार दिन की बच्ची ने दम तोड़ दिया। फिरोजपुर झिरका खंड के धमाला गांव के रहने वाले अख्तर की बेटी का जन्म 10 जुलाई को मेडिकल कॉलेज में हुआ। दो दिन पहले बच्ची की जांच हुई तो वो कोरोना पॉजिटिव मिली। 14 जुलाई मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से यह चौथी मौत है। वहीं इससे पहले 5, 10 व 12 जुलाई को कोरोना से लोगों की जान गई थी। वहीं कोरोना के 19 नए मामले भी सामने आए। पिनगवां में 1, तावडू में 5, पुन्हाना में 4, नगीना में 2, नूंह में 1 और फिरोजपुर झिरका में 6 मामले निकले हैं। बता दें, कि जिले में कोरोना के 105 मरीज हैं। कुल 357 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 248 मरीज ठीक हो गए हैं। 10578 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 9007 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1571 लोगों की निगरानी जारी है। 9567 लोगों के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 9079 की निगेटिव रिपोर्ट आई है और 100 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed