फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child crossing national highway dies after being hit by car

Noida News: नेशनल हाईवे पार कर रहे बच्चे की कार की टक्कर से मौत

Sat, 04 Oct 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Child crossing national highway dies after being hit by car
बागपत। सरूरपुरकलां गांव में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार कर रहे अकरम (8) निवासी सिरसली को कार ने टक्कर मार दी। जिससे अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया। अकरम की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव लेकर कोतवाली लेकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिरसली गांव निवासी मोमीन ने बताया कि वह सिवालखास में रहकर मजदूरी करता है। उसका बेटा अकरम एक अक्तूबर को सरूरपुरकलां गांव में रहने वाले अपने ताऊ शौकीन के घर आया था। बृहस्पतिवार शाम अकरम दुकान पर सामान लेने जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करते हुए बागपत की तरफ से आ रही कार ने अकरम को टक्कर मार दी। इससे अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। जिला अस्पताल से घायल को दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया। बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान घायल अकरम की मौत हो गई। अकरम चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि घटनास्थल पर जांच कराई गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed