फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child care centre opened in Patiala House premises

Noida News: पटियाला हाउस परिसर में बच्चों के लिए खुला देखभाल केंद्र

Thu, 31 Jul 2025 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Child care centre opened in Patiala House premises
---परिसर में स्थित फैमिली कोर्ट में एक नया क्रेच (बच्चों के लिए देखभाल केंद्र) शुरू किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट में दिल्ली न्यायपालिका और नई दिल्ली बार एसोसिएशन (एनडीबीए) ने संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन का उद्देश्य न्यायपालिका और वकीलों के बीच समन्वय और सौहार्दपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में स्थित फैमिली कोर्ट में एक नया क्रेच (बच्चों के लिए देखभाल केंद्र) शुरू किया गया, जो अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के बच्चों के लिए कार्य करेगा। इस दौरान एनडीबीए महासचिव तरुण राणा ने अधिवक्ताओं को कोर्ट परिसर में आने वाली चुनौतियों को उजागर किया। इनमें पार्किंग की समस्या, बैठने की कमी, कोर्ट रूम तक पहुंच और आधारभूत ढांचे की कमी जैसी परेशानियां शामिल हैं। उन्होंने कोर्ट परिसर में लाइब्रेरी की बेहतर व्यवस्था और बीएससीसी के साथ समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में एनडीबीए अध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने दिल्ली बार काउंसिल अध्यक्ष व दिल्ली के जिला कोर्ट बार संघों के समन्वय समिति प्रमुख के रूप में दो मुख्य मुद्दे उठाए। उन्होंने मांग करी कि जिला अदालतों में दीवानी क्षेत्राधिकार को बढ़ाया जाए। साथ ही, डिजिटल कोर्ट्स के एनआइ एक्ट मामलों के प्रिसाइडिंग अफसरों की चुनौतियों का समाधान किया जाए। न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने पहले ही इन मुद्दों को संबंधित पक्षों के समक्ष रखा है और जल्द ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल का संदेश गया है। इस अवसर पर कोर्ट परिसर में पहली बार एक फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed