फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chika unit celebrated 59th Yoga Day

Noida News: चीका इकाई ने मनाया 59 वां योग दिवस

Thu, 02 Oct 2025 06:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Chika unit celebrated 59th Yoga Day
गुहला चीका। भारतीय योग संस्थान चीका इकाई द्वारा आज 59 वां योग दिवस योग केंद्र हुड्डा नंबर तीन में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की महिला साधकों ने दीप प्रज्ज्वलन व गायत्री मंत्र से की। योग शिक्षक दीपक सिंगला ने सूक्ष्म क्रियाएं करवाई और तीन बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। योग शिक्षक अमित महाजन ने श्वासन क्रिया का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

संस्थान के जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने प्राणायाम, बंध एवं अनुलोम विलोम, अग्निसार व भ्रामरी का अभ्यास करवाते हुए इनके लाभ बताएं। उन्होंने बताया कि आज से 59 साल पहले से भारतीय योग संस्थान निशुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से योगाभ्यास करवाना आरंभ किया था।संस्थान के देश भर में साढ़े 4 हजार से अधिक केंद्र चल रहे हैं जहां लोगों को निशुल्क योग करवाया जाता है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण से हुआ। आज के शिविर में 85 से अधिक साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed