फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister's advisor reviewed the preparations, gave instructions

Noida News: मुख्यमंत्री के सलाहकार ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

Fri, 23 Jun 2023 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's advisor reviewed the preparations, gave instructions
मुख्यमंत्री के सलाहकार ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश
विज्ञापन

-जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ की बैठक
-डीएम, पुलिस आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया हेलीपैड स्थल का निरीक्षण


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 जून को नोएडा और ग्रेनो में प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी पहुंचे। तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एडवर्ड बोटवर्स इकोटेक एक्स ग्रेनो कंपनी के सभागार में जिला प्रशासन, पुलिस एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, कार्यक्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुदृढ़ कर ली जाएं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीबीयू के अलावा एडवर्ड बोटवर्स भी जाएंगे। यह भी बताया गया कि जीबीयू के अलावा उक्त कंपनी के पास भी एक हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।
बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं प्राधिकरण के अधिकारियों ने तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री के अवनीश कुमार अवस्थी को अवगत कराया। बैठक के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान, उप जिला अधिकारी सदर अंकित कुमार तथा प्राधिकरण,जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सीईओ ने किया सीएम के रूट का निरीक्षण
नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को शिल्पहाट के पास हेलीपैड से लेकर नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में बनाए जा रहे सभा स्थल तक के रूट का निरीक्षण किया। वहां अधिकारियों को पेंटिंग समेत दूसरे अन्य कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में जरूरी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने भी नोएडा स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सिविल और ट्रैफिक पुलिस को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा की 1500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इनमें एलईडी लाइट, तिरंगा लाइट, वेंडर एवं किसान मार्केट समेत 55 कामों का शिलान्यास और 15 कार्याें का लोकार्पण किया जाएगा।

आज आएगा सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीबीयू के अलावा एडवर्ड बोटवर्स कंपनी में कार्यक्रम है। मगर शुक्रवार को उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ जाएगा। उसके बाद ही प्राधिकरण-पुलिस अधिकारी योजना को अमली जामा पहनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed