फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister will visit Chopan on 15th on the occasion of Tribal Pride Day.

Noida News: जनजाति गौरव दिवस पर 15 को चोपन आएंगे मुख्यमंत्री

Thu, 06 Nov 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will visit Chopan on 15th on the occasion of Tribal Pride Day.
सोनभद्र। जनजाति गौरव दिवस पर 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन तय हो चुका है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के नेता जोर-शोर से जुट गए हैं। बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को चोपन के खेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सीएम का पहली बार ओबरा क्षेत्र में आगमन हो रहा है। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। उनके योगदान को याद करते हुए 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जनजातीय समुदाय के लोग अपनी संस्कृति, परंपरा और कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान से देश को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन सोनभद्र के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, युवा मोर्चा मंत्री अतुल पांडेय, अनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, प्रसन्न पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed