{"_id":"660ec451b8a381ca4805ad6d","slug":"chief-minister-sent-message-to-mlas-from-jail-noida-news-c-340-1-del1011-44532-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुख्यमंत्री ने जेल से विधायकों को भेजा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुख्यमंत्री ने जेल से विधायकों को भेजा संदेश
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पत्नी सुनीता केजरीवाल से की बात
कहा- दिल्ली के लोगों को न हो किसी तरह की कोई समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को जेल से आप विधायकों के लिए संदेश भेजा। उन्होंने पत्नी सुनीता केजरीवाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। इसमें मुख्यमंत्री ने विधायकों से अपील की कि वे लोगों के काम करें।
सीएम से बात करने के बाद सुनीता मीडिया के समक्ष आईं। सुनीता के मुताबिक, सीएम ने कहा है कि लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। हर विधायक रोजाना इलाकों का दौरा करें। लोगों से पूछकर मौके पर ही समस्याओं का तत्काल समाधान करें। सुनीता ने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों को सीएम अपना परिवार मानते हैं। सेहत खराब होने के बावजूद वे जनता की समस्याओं को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। विधायकों को खूब काम करना है, ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या न हो। वहीं, मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री जेल में होकर भी दिल्लीवालों के लिए फिक्रमंद हैं, जबकि खुद उनकी ही सेहत खराब है।
फोटो पर विवाद
जब सुनीता केजरीवाल मीडिया से बात कर रही थीं तो शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के बीच में सलाखों के पीछे खड़े मुख्यमंत्री केजरीवाल की तस्वीर भी लगी थी। इसका विपक्ष ने विरोध जताया है।
विज्ञापन
-- -- -
आशीष सिंह