फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister cleaned Chandni Chowk and gave instructions

Noida News: मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक में की सफाई, दिए निर्देश

Thu, 25 Sep 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:56 PM IST
सार

नई दिल्ली के चांदनी चौक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सफाई और विकास कार्यों में तेजी के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। यह अभियान सांसद प्रवीन खंडेलवाल की पहल पर शुरू हुआ। इससे क्षेत्र की स्वच्छता और छवि में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
Chief Minister cleaned Chandni Chowk and gave instructions

विस्तार

अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने और अन्य कार्य तत्काल करने को कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक क्षेत्र में स्वच्छता और विकास कार्यों को गति देने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। यह अभियान सांसद प्रवीन खंडेलवाल की पहल पर शुरू किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, जल बोर्ड व नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने और अन्य आवश्यक कार्य तत्काल करने के सख्त निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि दशहरे से पहले क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं, सड़क किनारे की नालियों की सफाई नियमित हो और केंद्रीय मार्ग पर सफाई के साथ हरियाली बढ़ाई जाए। निगम के उपायुक्त और पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त को उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पटरी से अतिक्रमण कम करवाकर कम से कम दिन में तीन बार सफाई करवाएं।
विज्ञापन

इधर, मुख्यमंत्री ने दरीबा में बूम बैरियर को लेकर स्थानीय निवासियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए लोकनिर्माण विभाग को तुरंत समाधान निकालने का निर्देश दिया। इसी तरह रामलीला शोभायात्रा से पहले इलाके में सफाई और रिक्शों की संख्या कम करने को लेकर भी उन्होंने निगम अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के सामने शाहजहांबाद रीडिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन का कार्यक्षेत्र बढ़ाने और इसका नाम इन्द्रप्रस्थ पुनर्विकास बोर्ड करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस कदम से न केवल चांदनी चौक बल्कि आसपास के क्षेत्रों का समग्र विकास संभव होगा। चांदनी चौक नागरिक मंच और भाजपा नेता अरविंद गर्ग ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनसे चांदनी चौक फेस्टिवल आयोजित करने का अनुरोध किया। मंच के महासचिव प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्यमंत्री और सांसद खंडेलवाल का आभार जताते हुए कहा कि इससे इलाके की छवि बदलेगी और व्यापारियों व नागरिकों को स्वच्छ और सुगम माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article