फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chhattisgarh CM caught in violation of code of conduct, FIR

आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, एफआईआर

Sun, 16 Jan 2022 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh CM caught in violation of code of conduct, FIR
नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में जनसंपर्क करते छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भ
नोएडा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बघेल रविवार को नोएडा के कई गांवों व सेक्टरों में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे। नोएडा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 में बघेल को नामजद करते हुए पांच से अधिक अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पंखुड़ी पाठक के समर्थन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव प्रचार करने आए थे। वह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे। इसी क्रम में वह सोरखा सहित अन्य गांवों व सेक्टरों में गए थे। नोएडा विधानसभा के रिटर्निंग अफसर ने कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस से शिकायत की है कि जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है, लेकिन बघेल कई स्थानों पर पांच व्यक्तियों से अधिक के साथ घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे थे। यह कोविड व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ आदर्श आचार संहिता, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने व महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रिटर्निंग अफसर की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार का डर दिखने लगा है। सीएम छत्तीसगढ़ के साथ वह खुद पार्टी के तीन अन्य लोगों के साथ थीं। जब कोई लोकप्रिय मुख्यमंत्री आएगा तो लोग मिलने आ ही जाते हैं। पुलिस की नाकामी है जो वहां पर भीड़ जुटने दी गई। कांग्रेस मजबूती से नोएडा में चुनाव लड़ रही है। हम एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed