फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chhatrapati Shivaji's bravery saga will echo in the great drama 'Janata Raja'

Noida News: महानाट्य ‘जाणता राजा’ में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा

Fri, 12 Sep 2025 02:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 12 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji's bravery saga will echo in the great drama 'Janata Raja'
आगरा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित 6 दिवसीय महानाट्य जाणता राजा का मंचन कलाकृति कल्चर एंड कन्वेंशन सेंटर परिसर में किया जाएगा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से बृहस्पतिवार को इसका पोस्टर विमोचन संजय प्लेस के एक होटल में किया गया। आयोजन 4 से 9 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन


अध्यक्ष सीए संजीव माहेश्वरी ने बताया कि जाणता राजा का अर्थ है दूरदर्शी राजा। भारत समेत विश्वभर में इसके 1200 से अधिक मंचन हो चुके हैं, 70 लाख से अधिक दर्शकों ने इसे सराहा है। चार मंजिला नाट्य मंच, 250 कलाकारों की प्रस्तुति, 20 फीट ऊंची मां तुलजा भवानी की प्रतिमा, हाथी, घोड़े, ऊंट, बैलगाड़ियां व पालकी की सजीव प्रस्तुति से दर्शक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष और स्वागत समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि आयोजन को 60 हजार से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है। इसके लिए आसपास के जिलों में भी व्याख्यान एवं बैठकें आयोजित हो रही हैं। उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि महानाट्य से पूर्व 13 सितंबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में शिवाजी महाराज विषय पर व्याख्यान होगा। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामलाल और मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। आचार्य प्रदीप भैया भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी, संयोजक ललित शर्मा, महामंत्री मुकेश गोयल, उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, संयोजक सोम कुमार मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed